• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

अमृत सरोवरों के किनारे फिर लहलहाएगा Banarasi Langda Aam, जीआई उत्पाद के संरक्षण के लिए शुरू होगा विशेष अभियान

by Kajal Seth
July 3, 2026
in वाराणसी
0
Banarasi Langda Aam
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काशी की पहचान और भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त Banarasi Langda Aam को संरक्षित करने और इसकी मूल प्रजाति को बचाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत जिले के सभी 394 अमृत सरोवरों के किनारे बनारसी लंगड़ा आम के पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य केवल हरित क्षेत्र बढ़ाना ही नहीं, बल्कि काशी की इस ऐतिहासिक और विशिष्ट आम की प्रजाति को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना भी है।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक चयनित अमृत सरोवर पर औसतन 20 बनारसी लंगड़ा आम (Banarasi Langda Aam) के पौधे रोपे जाएंगे। इस प्रकार हजारों पौधों का रोपण कर जिले में इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

अमृत सखियां करेंगी पौधों की देखभाल

अभियान की सबसे खास बात यह है कि पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी अमृत सखियों को सौंपी जाएगी। उन्हें पौधों की सिंचाई, सुरक्षा, छंटाई और रखरखाव से जुड़ा विशेष तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें और उनकी जीवित रहने की संभावना अधिक रहे। प्रशासन का मानना है कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं की भागीदारी से पौधों की बेहतर निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित होगा।

संकट में है Banarasi Langda Aam

एक समय काशी की पहचान रहे बनारसी लंगड़ा आम (Banarasi Langda Aam) के बाग आज लगातार कम होते जा रहे हैं। शहरीकरण, बागों के घटते क्षेत्रफल और मूल पौधों के संरक्षण की कमी के कारण इसकी असली प्रजाति संकट में पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाराणसी में अब मूल बनारसी लंगड़ा आम के पेड़ों की संख्या बहुत कम बची है, जिससे इसकी विशिष्ट गुणवत्ता और पहचान पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इस संकट को देखते हुए बनारसी लंगड़ा आम की मूल नस्ल को सुरक्षित रखने के लिए करीब 15 हजार असली बनारसी लंगड़ा आम (Banarasi Langda Aam) के पौधे तैयार किए गए हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से अमृत सरोवरों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रजाति का विस्तार हो सके।

पर्यावरण संरक्षण के साथ विरासत का संवर्धन

प्रशासन का मानना है कि यह अभियान दोहरे उद्देश्य को पूरा करेगा। एक ओर बड़े पैमाने पर पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर काशी की पहचान बने जीआई पंजीकृत बनारसी लंगड़ा आम की मूल प्रजाति का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

also read

बनारसी लंगड़ा आम अ(Banarasi Langda Aam) पनी विशिष्ट मिठास, सुगंध और स्वाद के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसे जीआई टैग मिलने के बाद इसकी पहचान और भी मजबूत हुई है। अब पौधरोपण महाभियान के माध्यम से इस ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में शुरू किया जा रहा यह अभियान आने वाले वर्षों में काशी की इस अनमोल धरोहर को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts:

  • kershw
    अमृत सरोवरो के पास किया जाय बृहद स्तर पर वृक्षारोपण…
  • प्रधानमंत्री
    वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
  • Varanasi
    Varanasi: काशी की जीआई और ओडीओपी उत्पाद बनारसी साड़ी…
  • होमगार्ड
    धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड मुख्यालय में किया पौधरोपण
  • jnsandesh times
    14 वर्षों की सशक्त पत्रकारिता का उत्सव: Jansandesh…
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
Previous Post

Varanasi: डॉक्टरों के बाद अब भगवान जगन्नाथ के काढ़े पर बढ़ा भरोसा, अस्पतालों से भी प्रसाद लेने पहुंच रहे मरीजों के परिजन

Next Post

सावन से पहले Kashi में रुद्राक्ष का महाबाजार, 3 करोड़ दानों की पहुंची खेप, 30 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद

Next Post
kashi

सावन से पहले Kashi में रुद्राक्ष का महाबाजार, 3 करोड़ दानों की पहुंची खेप, 30 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव