• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

सावन से पहले Kashi में रुद्राक्ष का महाबाजार, 3 करोड़ दानों की पहुंची खेप, 30 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद

by Kajal Seth
July 3, 2026
in वाराणसी
0
kashi
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवाधिदेव महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है और इसके साथ ही शिव की नगरी Kashi में रुद्राक्ष का बाजार पूरी तरह सजने लगा है। देशभर से आने वाले लाखों शिवभक्तों की आस्था को देखते हुए वाराणसी के प्रमुख बाजारों में करीब तीन करोड़ रुद्राक्ष की बड़ी खेप पहुंच चुकी है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार सावन के एक महीने में रुद्राक्ष और उससे बने उत्पादों का कारोबार 30 करोड़ रुपये से अधिक का होगा।

गोदौलिया, विश्वनाथ गली, चौक, मैदागिन, दशाश्वमेध और गोलघर जैसे प्रमुख बाजारों में रुद्राक्ष की दुकानें सज चुकी हैं। व्यापारी महीनों पहले से नेपाल और इंडोनेशिया से रुद्राक्ष मंगाने की तैयारी में जुटे थे, ताकि सावन के दौरान बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

100 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के रुद्राक्ष

दशाश्वमेध क्षेत्र (Kashi) की कारोबारी अंजली जायसवाल बताती हैं कि इस बार बाजार में 100 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के रुद्राक्ष उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार एक मुखी से लेकर चौदह मुखी तक के रुद्राक्ष बिक्री के लिए आए हैं।

उन्होंने बताया कि नेपाल से आने वाले रुद्राक्ष अपनी विशेष बनावट, प्राकृतिक धारियों और धार्मिक महत्व के कारण अधिक कीमत पर बिकते हैं। वहीं सामान्य श्रद्धालुओं के लिए भी किफायती दरों पर विभिन्न प्रकार की मालाएं और कंठियां उपलब्ध कराई गई हैं।

नेपाल और इंडोनेशिया से Kashi पहुंची बड़ी खेप

चौखंभा (Kashi) की कारोबारी रश्मि सेठ के अनुसार इस वर्ष नेपाल और इंडोनेशिया से रुद्राक्ष की बड़ी खेप वाराणसी आयात की गई है। नेपाल से आने वाले बड़े आकार और गहरी धारियों वाले एक मुखी से चौदह मुखी रुद्राक्ष ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं, इसलिए उनकी कीमत अधिक होती है। वहीं इंडोनेशिया से आने वाले छोटे, चिकने और हल्के रुद्राक्ष के दानों की मांग कंठी माला, कंगन और अन्य धार्मिक आभूषण बनाने के लिए सबसे अधिक है।

इन बाजारों में सबसे अधिक मांग

गोलघर क्षेत्र के कारोबारी सुमित जायसवाल के अनुसार इस बार सबसे अधिक मांग गोदौलिया, विश्वनाथ गली, चौक, मैदागिन और दशाश्वमेध के बाजारों में देखने को मिल रही है। सावन के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ (Kashi) के दर्शन के साथ रुद्राक्ष खरीदना शुभ मानते हैं, जिससे इन क्षेत्रों में कारोबार कई गुना बढ़ जाता है।

मंदिरों में होगा रुद्राक्ष का भव्य श्रृंगार

इस बार सावन में केवल श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि मंदिरों में भी रुद्राक्ष का विशेष महत्व रहेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, सारंगनाथ महादेव, केदारेश्वर महादेव सहित जिले (Kashi) के प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव का रुद्राक्ष से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालु और विभिन्न सेवा समितियां बाबा विश्वनाथ तथा अष्टभैरव मंदिरों में सवा लाख से लेकर 11 लाख रुद्राक्ष की मालाएं अर्पित करने के लिए पहले ही बुकिंग करा चुकी हैं।

रुद्राक्ष से सजेगा बाबा कालभैरव का गर्भगृह

कालभैरव मंदिर के महंत मोहित योगेश्वर ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार पर बाबा कालभैरव के गर्भगृह और पूरी पीठ को रुद्राक्ष की मालाओं से भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रुद्राक्ष से होने वाला यह अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

also read

सावन के आगमन के साथ काशी (Kashi) में धार्मिक पर्यटन भी अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है। लाखों श्रद्धालुओं की आमद से रुद्राक्ष कारोबारियों, पूजा सामग्री विक्रेताओं और स्थानीय व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आस्था के इस पर्व पर काशी एक बार फिर शिवभक्ति, आध्यात्मिकता और धार्मिक व्यापार के अनूठे संगम का साक्षी बनेगी।

Related Posts:

  • Sawan First Somvar
    Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
  • kashi
    सावन में आस्था के साथ चमकेगी Kashi की अर्थव्यवस्था:…
  • Kashi Vishwanth Dham
    Mahakumbh Crowd: काशी में तीन दिन में 35 लाख…
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • Saawan Third Monday
    Saawan Third Monday: मौसम की नरमी और तल्खी के बीच…
  • Banaras
    लखनऊ के तर्ज पर Banaras में भी बनेगी ‘चटोरी गली’,…
Previous Post

अमृत सरोवरों के किनारे फिर लहलहाएगा Banarasi Langda Aam, जीआई उत्पाद के संरक्षण के लिए शुरू होगा विशेष अभियान

Next Post

Varanasi: बेटे को गैंग रेप के फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, मां समेत दर्जनों महिलाओं ने किया चौबेपुर थाने का घेराव

Next Post
varanasi

Varanasi: बेटे को गैंग रेप के फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, मां समेत दर्जनों महिलाओं ने किया चौबेपुर थाने का घेराव

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव