• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Saturday, August 22, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा शहर, मुहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस; कर्बला के शहीदों के याद में पढ़ी गई फातिहा

by Kajal Seth
June 26, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी में मुहर्रम पूरे धार्मिक सम्मान और गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इमाम चौकों से ताजिया जुलूस निकाले गए। “या हुसैन-या हुसैन” की गूंज के बीच अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के अन्य शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए फातिहा पढ़ी और उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

सुबह से ही शहर (Varanasi) के विभिन्न इलाकों और गांवों में ताजिए सजाए गए। सदर इमामबाड़ा सरैया, दरगाहे फातमान और शिवाला इमामबाड़ा सहित प्रमुख इमामबाड़ों तक जुलूस पहुंचे, जहां पारंपरिक रस्मों के साथ ताजियों को ठंडा किया गया। वहीं लोहता, पिंडरा, बड़ागांव, सेवापुरी और चिरईगांव समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बच्चों में भी देखने को मिला खासा उत्साह

नई सड़क, नदेसर, दालमंडी, गोलगड्डा, कोयला बाजार, छित्तनपुरा, पठानी टोला, पीलीकोठी, अंबिया मंडी, हरतीरथ, राजापुरा, दुल्लीगढ़ही, सलेमपुरा, चौहट्टा, बहेलिया टोला, दीवानगंज और अंसाराबाद समेत कई मुस्लिम बहुल इलाकों (Varanasi) से सुबह 10 बजे के बाद ताजिया जुलूस रवाना हुए। बड़ी संख्या में लोग ताजियों की जियारत के लिए उमड़े, जबकि बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

दोषीपुरा की प्रसिद्ध मोटे शाबान की ताजिया कज्जाकपुरा फ्लाईओवर होते हुए लाट सरैया इमामबाड़ा पहुंची। पूरे रास्ते “या हुसैन” की सदाओं और मातमी माहौल के बीच हजारों लोग जुलूस में शामिल रहे। लाट सरैया (Varanasi) पहुंचने के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजिए को ठंडा किया गया।

यौमे आशूरा के अवसर पर सदर इमामबाड़ा, दरगाहे फातमान और शिवाला इमामबाड़ा सहित प्रमुख इमामबाड़ों में अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ी। लोगों ने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ जुलूस में भाग लिया और कर्बला के शहीदों की याद में गम का इजहार किया।

सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

मुहर्रम के जुलूसों को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस (Varanasi) पूरी तरह सतर्क रही। जैतपुरा, दोषीपुरा, आदमपुर, कज्जाकपुरा, लाट सरैया, मदनपुरा, बजरडीहा और कैंट सहित संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल, पीएसी, महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए पूरे जुलूस की निगरानी की गई, जबकि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

नौवीं मुहर्रम से शुरू हो गई थीं तैयारियां

गुरुवार को नौवीं मुहर्रम की असर की नमाज के बाद ही इमाम चौकों पर ताजियों को स्थापित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुन्नी समुदाय के लोगों ने मलीदे और शर्बत की फातिहा के साथ ताजिए बैठाए। वहीं नदेसर में देर रात पारंपरिक ताजिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के ताजिएदार शामिल हुए।

आकर्षण का केंद्र बने ऐतिहासिक ताजिए

मुहर्रम के दौरान शहर के कई ऐतिहासिक और कलात्मक ताजिए लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। लल्लापुरा की प्रसिद्ध रांगे की ताजिया, जिसे लगभग 70 किलो रांगे से तैयार किया गया है, आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। कोयला बाजार (Varanasi) की नगीना ताजिया, हरिश्चंद्र घाट स्थित कुम्हार का इमामबाड़ा, दालमंडी के फारूकी इमामबाड़े की पीतल की ताजिया, औसानगंज की बुर्राक ताजिया, बजरडीहा की शीशे की ताजिया, उल्फत बीबी के हाते की जरी की ताजिया और गौरीगंज की शीशम की ताजिया भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

Varanasi: छित्तूपुर से भी निकला पारंपरिक जुलूस

लंका क्षेत्र के छित्तूपुर गेट से वर्षों पुरानी परंपरा के तहत ताजिया जुलूस निकाला गया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस कर्बला (Varanasi) पहुंचा, जहां धार्मिक रस्में पूरी की गईं। मातमी दस्तों ने नौहा-ख्वानी और सीना-ज़नी कर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शर्बत और पेयजल वितरित कर जुलूस का स्वागत किया।

also read

पूरे आयोजन के दौरान वाराणसी (Varanasi) में शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा। हजारों अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए इंसानियत, न्याय और सत्य के संदेश को दोहराया।

Previous Post

Sonbhadra: बंद मकान में लाखों की चोरी, 30 लाख के जेवरात और चांदी के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Next Post

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नप गए चंपत… इस्तीफों से बढ़ा सियासी और कानूनी दबाव, अब जांच की अगली कड़ी पर सबकी नजर

Next Post
ayodhya

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नप गए चंपत… इस्तीफों से बढ़ा सियासी और कानूनी दबाव, अब जांच की अगली कड़ी पर सबकी नजर

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Mau: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत, ट्रेलर चालक फरार, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़
  • BHU के बिड़ला छात्रावास के बाहर छात्रों का धरना, बदहाल हॉस्टल व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी
  • Varanasi : सावन के 19 दिनों में 53.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 80 लाख पार होने की उम्मीद
  • BHU में एमए के छात्र रौनक निलंबित, परिसर प्रवेश पर भी रोक
  • OM Prakash Rajbhar का अखिलेश पर हमला, बोले- 2027 में सरकार बनाने का देख रहे दिवास्वप्न, राहुल पर भी किया कटाक्ष
  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Mau: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत, ट्रेलर चालक फरार, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़
  • BHU के बिड़ला छात्रावास के बाहर छात्रों का धरना, बदहाल हॉस्टल व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी
  • Varanasi : सावन के 19 दिनों में 53.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 80 लाख पार होने की उम्मीद
  • BHU में एमए के छात्र रौनक निलंबित, परिसर प्रवेश पर भी रोक
  • OM Prakash Rajbhar का अखिलेश पर हमला, बोले- 2027 में सरकार बनाने का देख रहे दिवास्वप्न, राहुल पर भी किया कटाक्ष
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव