• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: 17 दिन में दूसरी बार काशी पहुंचे सीएम, पीएम दौरे से पहले हाई अलर्ट, सीएम योगी ने तैयारियों को परखा

by Kajal Seth
April 22, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को काशी कोतवाल बाबा कालभैरव व श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। 17 दिनों में दूसरी बार काशी पहुंचकर सीएम ने दर्शन पूजन किया। सीएम को देखते हुए श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव का जोरदार उदघोष कर उनका स्वागत किया।

सर्किट हाउस में बैठक के बाद शाम को सीएम योगी श्री कालभैरव मंदिर (Varanasi) पहुंचे। उन्होंने विधि- विधान से बाबा कालभैरव का पूजन और आरती की। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जोरदार उद्घोष से सीएम योगी का अभिनन्दन किया। सीएम ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर से निकलते हुए छोटे बच्चों का हाल पूछा और उन्हें चॉकलेट भी दिया।

इसके बाद सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ धाम (Varanasi) पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को श्रद्धालुओं के दर्शन- पूजन की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। सीएम ने श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सीएम के पहुंचने पर बाबा दरबार हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।

बरेका में सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने मंगलवार को रात्रि में बरेका पहुंचकर पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए मंच, बैरिकेडिंग, महिलाओं के बैठने की व्यवस्था, वीवीआईपी इंट्रेस को देखने के बाद अफसरों से तैयारियों को लेकर सवाल- जवाब किया। सीएम ने अफसरों को सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार करने का निर्देश दिया। सीएम योगी (Varanasi) ने अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय से पूरा कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मंडलायुक्त एस राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Varanasi: पीएम विजिट के इंतजाम पर दें विशेष ध्यान

काशी (Varanasi) के दो दिनी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी यात्रा से जुड़े पुख्ता इंतजामों को लेकर अफसरों को आगाह किया। उन्होंने अधिकारियों को पीएम विजिट के लिए सभी बिंदुओं पर समय रहते मुकम्मल तैयारियां  करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल पर गर्मी को देखते हुए पेयजल, छाया, वॉटर कूलर, पंखे, ओआरएस, मेडिकल टीम, अग्निशमन, फायर सेफ्टी व इलेक्ट्रिक सेफ्टी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने आला अधिकारियों को इंतजामों को खुद ही चेक करने के बाद ओके करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के दौरे के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा कर अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

सीएम योगी ने पीएम मोदी के काशी में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि बीएलडब्ल्यू में प्रधानमंत्री महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें काशी की महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त छाया की व्यवस्था के साथ ही शुद्ध पेयजल के साथ ही ओआरएस की भी पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम की तैनाती की जाए।

कार्यक्रम स्थल पर वॉटर कूलर, पंखे के साथ ही वेंटीलेशन की भी समुचित व्यवस्था हो। मंच व पण्डाल में फायर व इलेक्ट्रिक सेफ्टी के सभी मानकों का पालन करते हुए इससे जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि पीएम विजिट की तैयारियां में जरा भी कोताही न बरती जाए। तैयारियों को फाइनल करने के बाद अफसर सभी इंतजामों को खुद परखें तभी ओके करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहरभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें स्वच्छ और सुंदर काशी दिखना चाहिए। सड़कर पर छुट्टा पशुओं और आवारा कुत्तों को पकड़कर आश्रय स्थलों में रखने का सीएम ने निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों ने अब तक की गयी तैयारियों के बारे में सवाल- जवाब किया। प्रधानमंत्री के हाथों से लोकार्पण व शिलान्यास के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स को लेकर भी जानकारी ली।

बैठक में श्रम मंत्री अनिल राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी शम्भू कुमार, वीसी वीडीए पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, डीएफओ स्वाति सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

रूट डायवर्जन व सुरक्षा हो चाक- चौबंद

प्रधानमंत्री के काशी दौरे में आम जन को आवागमन में समस्या न हो इसलिए सीएम योगी ने अफसरों को बेहतर रूट डायर्वजन की प्लानिंग का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए रूट डायवर्जन (Varanasi) कर इसकी जानकारी लोगों को दी जाए। कार्यक्रम स्थल के साथ ही आसपास भी सुरक्षा के चाक- चौबंद इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों को भी व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

तेज करें दालमंडी में काम, जुलाई तक बनाएं स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में चल रही परियोजनाओं की प्रगति को लेकर भी अफसरों से सवाल- जवाब किया। सीएम ने दालमंडी चौड़ीकरण के कार्यों के बारे में सवाल करते हुए अफसरों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर काम पूरा करने की हिदायत दी। रोप-वे की परियोजना (Varanasi) के प्रगति की समीक्षा कर तेजी से कार्य कराये जाने का निर्देश दिया।

गंजारी (Varanasi) में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक गंजारी स्टेडियम का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका घाट के सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

also read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों काशी में लोकार्पण व शिलान्यास के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने पीपीटी के जरिए जानकारी दी। उन्होंने प्रोजेक्ट्स की लागत, समय सीमा समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी (Varanasi) ने चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली।

Related Posts:

  • Sawan First Somvar
    Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
  • Varanasi
    Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी दौरे पर योगी,…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • Ayodhya
    Happy New Year 2025: नए साल की पहली सुबह यूपी में…
  • CM in Ballia
    CM in Ballia: 'गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण…
  • Varanasi Kotwali
    Varanasi Kotwali: बनारस के इस थाने में थानेदार की…
Previous Post

Varanasi: सेवानिवृत्त अधिकारी से 5.50 लाख की साइबर ठगी, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई रकम

Next Post

ममता दीदी का सिस्टम हिल गया है’- Varanasi में मनोज तिवारी का बयान, AI से फर्जी फोटो वायरल करने का लगाया आरोप

Next Post
varanasi

ममता दीदी का सिस्टम हिल गया है'- Varanasi में मनोज तिवारी का बयान, AI से फर्जी फोटो वायरल करने का लगाया आरोप

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव