• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

डेली मॉर्निंग वर्कआउट से पहले रोज सुबह खाएं भीगे चने, आपकी सेहत को मिलेंगे अचूक फायदे

by Lucknow Tutorial Team
May 20, 2023
in लाइफस्टाइल, हेल्थ
0
डेली मॉर्निंग वर्कआउट से पहले रोज सुबह खाएं भीगे चने, आपकी सेहत को मिलेंगे अचूक फायदे
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Benefits of Soaked Chana: डेली मॉर्निंग वर्कआउट करने से पहले प्रोटीन, आयरन और कार्ब्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इससे मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही, वर्कआउट के दौरान मांसपेशियां रिपेयर भी होती हैं। वैसे तो वर्कआउट से पहले लोग मिल्क शेक या स्मूदी आदि का सेवन करते हैं, लेकिन आप चाहें तो भीगे चने का सेवन भी कर सकते हैं। भीगे चने आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन के काफी अच्छे सोर्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए आपको वर्कआउट से पहले अपनी डाइट में भीगे चने जरूर शामिल करने चाहिए। तो आइए, क्लिनिकल डाइटीशियन और पीसीओडी विशेषज्ञ काजल अग्रवाल से जानते हैं मॉर्निंग वर्कआउट करने से पहले भीगे चने खाने के फायदे-
मॉर्निंग वर्कआउट से पहले भीगे चने खाने के फायदे-

1.आयरन भरपूर मिले
आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। वर्कआउट से पहले ऊर्जावान होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप भीगे चने खा सकते हैं। भीगे चने आयरन का अच्छा सोर्स होता है। आयरन मांसपेशियों के ऊतकों को बनाए रखने में मदद करता है। इससे मसल्स रिपेयर होती हैं। इसलिए वर्कआउट के दौरान या बाद में आप पूरे एनर्जेटिक रहे, इसके लिए भीगे चने जरूर खाएं।

2.कार्ब्स मिलता है
वर्कआउट से पहले आपको कार्ब्स लेना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपके शरीर में वर्कआउट करने की पूरी ताकत होती है। भीगे हुए चने में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की मात्रा काफी अधिक होती है। कार्ब्स भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। अगर आप मॉर्निंग वर्कआउट से पहले रोजाना भीगे चने खाएंगे, तो इससे एनर्जी मिलेगी। आप अच्छा महसूस करेंगे और स्वस्थ रहेंगे।

3.प्रोटीन से भरपूर
वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन डाइट लेने के लिए आप वर्कआउट से पहले भीगे हुए चने खा सकते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत करने के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप वर्कआउट से पहले भीगे चने खाएंगे, तो मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। इससे वर्कआउट के दौरान चोट लगने का जोखिम भी काफी कम होगा। इसलिए आपको अपनी डाइट में वर्कआउट से पहले भीगे चने जरूर खाने चाहिए।

4.ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करे
वर्कआउट करने से पहले अगर आप भीगे चने खाएंगे, तो इससे आपके शरीर में ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि भीगे चने में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • shutterstock_324439319_60af9d23ac7c8123
    अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और बढ़ाएं अपना वजन
  • pic123
    रोज की डाइट में शामिल करें चने की दाल, हेल्थ को…
  • shutterstock_1010443003_5f111e59635f6123
    सिर्फ बीज ही नही बल्कि इनका पानी पीने से भी मिलते है…
  • mango-shake123
    गर्मियों में बनाएं आम का ठंडा-ठंडा आम का शेक   
  • 51687-16634091974509-1920123
    सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी प्रयोग करने से मिलेंगे…
  • dry fruits
    महिलाएं: नट्स की प्रचुर मात्रा रोजाना खायें, दिन भर…
Tags: Benefits of Soaked Chana
Previous Post

तेजी से पिघलाना चाहते है पेट और कमर का फैट तो Diet में शामिल करें ये 5 तरह के अनाज

Next Post

भारत देश के अलग-अलग नाम और नामों से जुड़ा इतिहास

Next Post
भारत देश के अलग-अलग नाम और नामों से जुड़ा इतिहास

भारत देश के अलग-अलग नाम और नामों से जुड़ा इतिहास

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.