• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

Varanasi: गणेशोत्सव के छठे दिन वाराणसी में भव्य विसर्जन और शोभायात्राओं का आयोजन, पिता की नगरी में पुत्र की जय जयकार

by Abhishek Seth
September 11, 2024
in धर्म कर्म, वाराणसी
0
Varanasi
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: गणेशोत्सव के छठे दिन वाराणसी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन और शोभायात्राएं भव्य तरीके से आयोजित की गईं। कई जगहों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जबकि कुछ पूजा पंडालों में अभी भी पूजा के अंतिम दिन की तैयारी चल रही है।

अगस्त्यकुंड स्थित शारदा भवन में 96वें गणेशोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को प्रात: राग भैरवी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. शुभंकर डे ने गणेश जी पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की, जिन्हें सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। तबले पर पं. किशोर मिश्र और हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने संगत की, जबकि संचालन कपिल पाठक ने किया।

Varanasi

शाम को चार बजे शारदा भवन से गणेश जी की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई, जो बालमुकुंद चौराहा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक, साक्षी विनायक और डेढ़सी पुल होते हुए अगस्त्यकुंड स्थित शारदा भवन में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ “गणपति बप्पा मोरया” का उद्घोष किया और मार्ग पर पुष्प वर्षा की।

शोभायात्रा में शामिल लोगों में स्मिता वी. पाठक, कपिल पाठक, स्वप्निल पाठक, वरद पाठक, डॉ. अमोद दत्त शास्त्री और सैकड़ों बटुक विद्यार्थी व स्थानीय नागरिक शामिल थे। शारदा भवन में कृतज्ञता ज्ञापन यादव राव पाठक और डॉ. विनोद राव पाठक ने किया, और प्रसाद वितरण के बाद उत्सव को एक साल के लिए विराम दिया गया।

Varanasi

Varanasi: पल भर के लिए मिनी महाराष्ट्र बनी काशी

ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की शोभायात्रा और विसर्जन भी भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस दौरान, समिति के संरक्षक संतोष पाटिल और अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी ने मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की आरती की। शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष महाराष्ट्र परंपरागत परिधान में शामिल हुए, जिससे काशी एक मिनी महाराष्ट्र सा प्रतीत हो रहा था।

नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल के 116वें गणेश उत्सव के पंचम दिन प्रात: भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन और मखाने से सहस्रनामार्चन किया गया। शाम को कनिष्ठ पद्यगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और भगवान गणेश को मोर पर श्रृंगार किया गया।

श्री कान्यकुंब्ज वैश्य हलवाई समिति द्वारा आयोजित 62वें चार दिवसीय गणेश पूजनोत्सव के समापन पर सुबह पूजन, भोग आरती और प्रसाद वितरण हुआ। शाम को भव्य श्रृंगार और महाआरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Subscribe our channel

Previous Post

Mirzapur: कैश वैन लूट और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, एसटीएफ ने किया खुलासा, एक साल पहले हुई थी वारदात

Next Post

Varanasi: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 13 फीट ऊंचे चरखे का अनावरण, दिल्ली हवाई अड्डे के तर्ज पर लगा चरखा

Next Post
varanasi

Varanasi: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 13 फीट ऊंचे चरखे का अनावरण, दिल्ली हवाई अड्डे के तर्ज पर लगा चरखा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights