भारत एक ऐसा देश है जहां चाइनीज फूड्स बेहद ही पसंद किया जाता है। खासकर बड़े शहर-जैसे दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के लोग चाइनीज फ़ूड को खूब पसंद करते हैं। वैसे चाइनीज फ़ूड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है। चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं। चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है। इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ। मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ। आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा। तो चलिए बनाते है आपकी मनपसंद चिल्ली पनीर की रेसिपी-
आवश्यकता अनुसार सामग्रीः
• पनीर – 300 ग्राम
• ग्रीन कैप्सकम – 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
• कार्न फ्लोर – 3-4 टेबल स्पून
• टमाटो सास – 1/4 कप
• रैड कैप्सकम – 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
• ओलिव ओइल – 1/4 कप
• सिरका – 1 -2 छोटी चम्मच
• चिल्ली सास – 1-2 छोटी चम्मच
• सोया सास – 1-2 छोटी चम्मच
• हरी मिर्च – 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
• अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
• नमक – स्वादानुसार
• काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
• चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
• अजीनो मोटो – 1- 2 पिंच
• पोदीना के पत्ते – 10 -12
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये। नानस्टिक कढ़ाई या पैन में 2 बड़ी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला लीजिए, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों तरफ से पलट-पलट कर हल्के सुनहरे होने तक सेक कर निकाल लीजिये।
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूने, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनट के लिए भूनिये, अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर,ये सारी चीजों को धीमी आंच पर ही अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाते रहिये।
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनट करछी चलाते हुये पका लीजिये, पुदीना के पत्ते हाँथ से क्रश कर डाल कर मिला दीजिये।
गरमा-गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, इसे नूडल्स या फिर फ्राइड राइस के साथ सर्व कीजिये और खाइये।
Anupama Dubey

