हम घर पर पिज़्ज़ा सॉस की रेसिपी बनायेंगे जो एकदम सरल हैं। इसे गाढा और खट्टा सॉस बनाने के लिए ताजे टमाटर, लहसुन, बेसिल, ओरेगानो और रेड चीली फ्लेक्स जैसी बुनियादी सामग्रियों का उपयोग किया जाता हैं जिसका उपयोग पिज़्ज़ा बेस के उपर एक स्प्रेड की तरह किया जाता हैं। स्वादिष्ट और बढिया सॉस बनाने के लिए ताजे और पके हुए टमाटर पसंद करें। आप केन्ड टमाटर का उपयोग भी कर सकते हैं। अगर आपको सॉस का गठीला टेक्सचर पसंद हैं तो अंतिम स्टेप में ब्लेंडर का उपयोग न करें।
आवश्यक सामग्री:
6 बड़े टमाटर, चौकोर टुकड़ों में कटे हुए (500 ग्राम, लगभग 2 कप)
2 बड़े चम्मच ओलिव ओइल
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
1/3 छोटा चम्मच सूखा ओरेगानो (या इटालियन
सीज़निंग)
1/3 छोटी चम्मच सूखी बेसिल (या इटालियन सीज़निंग)
1/2 छोटी चम्मच रेड चीली फ्लेक्स 1/2 छोटी चम्मच चीनी, वैकल्पिक नमक स्वाद अनुसार
पिज़्ज़ा सॉस बनाने की विधि:
1.एक पैन या कडाही में मध्यम आंच पर 2 बड़ी चम्मच ओलिव ओइल गरम करें। उसमें 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन डालें। उसे 30 सेकंड के लिए भून लें।
2.उसमें 1/3 छोटी चम्मच ओरेगानो, 1/3 छोटी चम्मच बेसिल (या 3/4 छोटी चम्मच इटालियन सीज़निंग ) और 1/2 छोटी चम्मच रेड चीली फ्लेक्स डालें।
3.अच्छे से मिलाएं और 30 सेकंड के लिए भून लें।
4.उसमें टमाटर के चौकोर टुकडें और नमक डालें।
5.अच्छे से मिलाएं और मध्यम आंच पर टमाटर नरम हो जाएं तब तक पकाएं, इसमें लगभग 5 मिनट का समय लगेगा। उसे चिपकने से रोकने के लिए बीच-बीच में हिलाएं।
6.जब टमाटर नरम हो जाएं, उसमें चीनी डालें।
7.अच्छे से मिलाएं और मिश्रण गाढा होने तक
तक पकाएं।
8.गैस बंध करें और मिश्रण को कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें। अगर आपको गठीला सॉस पसंद हैं, तो उसे ऐसे ही रखें। अगर आपको मुलायम सॉस पसंद हैं, तो मिश्रण को हैंड ब्लेंडर से (या मिक्सर ग्राइंडर के एक जार में) मुलायम होने तक पीस लें।
9.उसे एक कटोरे में निकालें। वह ऐयर टाइट कंटेनर में फ्रिज में 3-4 दिनों तक अच्छा रहता हैं। इसका उपयोग ब्रेड पिज़्ज़ा या चीज़ पिज़्ज़ा बनाने के लिए करें और खाने का मजा लें।
सावधानी-
सॉस का अच्छा लाल रंग लाने के लिए लाल पके हुए टमाटर पसंद करें।
आप फ्रेश टमाटर की जगह पर केन्ड टमाटर का उपयोग कर सकते हैं।
अगर सम्भव हैं, तो अच्छे स्वाद के लिए ओलिव ओइल का उपयोग करें।
Anupama Dubey

