वाराणसी| सपा महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) इस समय वाराणसी दौरे पर हैं। मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर के विरोध में बैरवन गांव में आयोजित किसान महापंचायत में सपा महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) योजना के विरोध में लामबंद होकर आंदोलन कर रहे किसानों में जोश भरा। सरकार को बेईमान बताया। साथ ही न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का भरोसा दिलाया।
ADVERTISEMENT


ADVERTISEMENT
शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भरा किसानों में जोश
किसान महापंचायत में शिवपाल सिंह यादव ने आंदोलनरत किसानों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि यह सरकार बेईमान है। यदि किसानों को कानून के मुताबिक मुआवजा दे देती तो आंदोलन की नौबत ही नहीं आती। अपने हक के लिए लड़ रहे किसानों का पूरा साथ दिया जाएगा। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।





