लखनऊ। शहर की ख्याति प्राप्त ज्वेलरी डिजाइनर एवं समाज सेविका वर्षा श्रीवास्तव को लखनऊ नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ब्रांडअम्बेसडर बनाये जाने के साथ-साथ नगर निगम द्वारा संचालित आर.आर. सेंटर के कतरन बैंक, चिकनकारी कतरन बैंक के प्रबंधन का कार्य सुश्री वर्षा को दिया गया है। कतरन बैंक की कतरन से ज्वेलरी एवं अन्य काम आने वाली चीजें निर्मित की जाएंगी जिसका संचालन वर्षा करेंगी। इसके अलावा एमपॉवर स्किल फाउंडेशन संस्था के अंतर्गत स्वच्छता एवं सफाई संबंधी विषयो पर भी वर्षा, ब्रांड एंबेसडर द्वारा कार्य किया जायेगा। वर्षा श्रीवास्तव द्वारा तत्कालीन राज्यपालराम नाइक से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के संबंध में कई राज्य एवं केंद्रीय मंत्रालय से भी सम्मान प्राप्त किया जा चुका है।
sudha jaiswal