लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम से संचालित विद्यालय व कालेजो में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों हेतु मूलभूत सुविधाएं को उच्चीकृत किए जाने तथा विद्यालयों के सम्पूर्ण विकास के संबंध में नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को बैठक आहूत की गयी। महापौर द्वारा कहा गया कि लखनऊ नगर निगम द्वारा नगर में विभिन्न स्तर के 6 विद्यालय व कालेज संचालित किये जा रहे है। उक्त विद्यालयों एवं कालेजो की शिक्षा के स्तर व गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं को विकसित कराकर शिक्षा के क्षेत्र विशेष पहचान दिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपस्थित समस्त प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापको को अथक परिश्रम किए जाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयो के विकास संबंधी कार्य में निजी क्षेत्र के सहयोग का आहवान महापौर किया गया तथा आर्थिक सहायता के लिए स्वयं आगे बढ़कर अने प्रयास से विकास प्रारम्भ कराये जाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महापौर के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के किए जा रहे प्रयास की सराहना की गयी तथा लक्ष्य को प्राप्त करने में पूर्ण सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया गया।
सुधीर एस. हलवासिया द्वारा कहा गया कि स्वयं उनकी प्रारम्भिक शिक्षा म्युनिस्पिल नर्सरी स्कूल चिल्ड्रेन पैलेस में हुई है, अत: इस विद्यालय के विकास के लिए उनके द्वारा तत्परता से कार्य किया जायेगा। तद्क्रम में महापौर की प्रेरणा से निम्नानुसार गणमान्य नागरिको द्वारा विद्यालयो को अंगीकार कर विकसित किए जाने का दायित्व लिए जाने का निर्णय लिया गया।
1- अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कालेज, सुरेन्द्र नगर – अमरनाथ मिश्र, लखनऊ व्यापार मण्डल
2- अमीनाबाद इंटर कालेज, अमीनाबाद – संजय गुप्ता, आदर्श व्यापार मण्डल
3- म्युनिस्पिल गर्ल्स इंटर कालेज, कश्मीरी मोहल्ला – राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, लखनऊ व्यापार मण्डल
4- मॉडल मान्टेसरी स्कूल, मॉडल हाउस – विमर्श रस्तोगी, लखनऊ व्यापार मण्डल
5- कश्मीरी मोहल्ला मॉडल मान्टेसरी स्कूल, कश्मीरी मोहल्ला – अनिल कुमार अग्रवाल, लखनऊ व्यापार मण्डल
6- म्युनिस्पिल नर्सरी स्कूल चिल्ड्रेन पैलेस, महात्मा गांधी मार्ग – सुधीर एस. हलवासिया, प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा एवं प्रदेश अध्यक्ष आल इंडिया वैश्य फंडरेशन उ.प्र.

महापौर द्वारा उक्त विद्यालयों को नगर के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा अंगीकार किए जाने पर सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस आशा के साथ शुभकामनाएं प्रदान की गयी कि इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त होगी तथा यह शिक्षित होकर पूरे देश में विद्यालय/कालेज को विशेष पहचान दिलायेगे। बैठक में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुशील कुमार तिवारी पम्मी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, अधीक्षक दिनेश कुमार, अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र पाण्डेय, अमीनाबाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्रा, म्युनिस्पिल गर्ल्स इंटर कालेज कश्मीरी मोहल्ला एवं कश्मीरी मोहल्ला मॉडल मान्टेसरी स्कूल की मुख्य अध्यापिका रीता सिंह, मॉडल मांटेसरी स्कूल मॉडल हाउस की मुख्य अध्यापिका आयशा जिया, म्युनिस्पिल नर्सरी स्कूल चिल्ड्रेन पैलेस की मुख्य अध्यापिका सविता सिंह उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त लखनऊ व्यापार मण्डल से अमरनाथ मिश्रा, अनुराग मिश्र, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, विमर्श रस्तोगी, अनिल कुमार अग्रवाल, आदर्श व्यापार मण्डल से संजय गुप्ता, आॅल इंडिया वैश्य फंडरेशन उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा सुधीर एस. हलवासिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
sudha jaiswal