बकरीद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1.25 लाख से अधिक नागरिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया
यूपी 112 और एकीकृत पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के लगभग 4,800 पीआरवी चौबीस घंटे गश्त करती रहीं
लखनऊ। यूपी के सभी जनपदों में गुरुवार को शांतिपूर्वक बकरीद का त्योहार मनाया गया। राजधानी के पुलिस मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम में डीजीपी विजय कुमार ने बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आप को बता दें कि इस त्योहार में शांति बनाये रखने के लिये सरकार और पुलिस की अपील पर मुस्लिम धर्मगुरुओं के अगुआई पर प्रदेश के किसी जनपद में सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई और न ही किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन किया गया। वहीं सरकार द्वारा तय और चिन्हित स्थानों पर ही कुवार्नी कर अपशिष्ट का निस्तारण करा दिया गया। बकरीद पर्व को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरे दिन अलर्ट रही। सूत्रों की माने तो डीजीपी द्वारा खुद ही कंट्रोल रूम लगातार मानीटरिंग की जा रही थी । सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को नमाज स्थल के आसपास पुलिस लगातार निगाह बनाए रखी और संदवेनशील स्थानों पर गश्त करती रही।

राज्य में शांति सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1.25 लाख से अधिक नागरिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा, यूपी 112 और एकीकृत पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के लगभग 4,800 पीआरवी चौबीस घंटे गश्त करती रहीं। आप को बता दें कि प्रदेश भर में 33 हजार 3सौ 40 ईदगाहों, मस्जिदों में गुरुवार को नमाज अदा की गई। किसी भी जिले से कोई घटना की सूचना नहीं मिली। बताते चले कि प्रदेश कि पुलिस ने बकरीद से पहले ही सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए थे।

जिसके चलते चिन्हित 22 सौ13 संवेदनशील स्थल पर ड्रोन, दूरबीन और सीसीटीवी से नजर रखी गई। इसके अलावा लोगों को शांतिपूर्वक पर्व मनाने के लिए अपील भी की गई। यूपी पुलिस उपद्रवीओं से निपटने के लिए 2सौ 38 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 7 कंपनी सीएपीएफ और 75सौ 70 अंडर ट्रेनी उपनिरीक्षकों को राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में लगाया गया। वहीं बॉडी वॉर्न कैमरा, वाईना कूलर, ड्रोन, हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी गई।

