पौधों व वृक्षारोपण को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए: जतिन प्रसाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने वृहद् वृक्षारोपण अभियान 2023 के सम्बंध में आज यहाँ लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में समीक्षा बैठक कर की तैयारियों की जानकारी ली और अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। प्रसाद ने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण अभियान की समस्त तैयारियां समय से पूरी कर ली जाँय, इसे महोत्सव की रूप में मनाया जाना है।अभियान में लोक निर्माण विभाग को अहम जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत विभाग के लिए निर्धारित कुल 12.93 लाख पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत कराया जाए।

अभियान के तहत सड़कों की भविष्य की प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए पौधों को लगाया जाए, जिससे सड़कों के चौड़ीकरण या अन्य निर्माण कार्यों के दौरान कम से कम पेड़ों को काटने की आवश्यकता पड़े। जितिन प्रसाद ने क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण अभियान के तहत केवल पौधों को लगा देना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है उन पौधों के रखरखाव के लिए पुख्ता इंतजाम किया जाए।

पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए। लोक निर्माण मंत्री ने निर्देश दिया कि क्षेत्र विशेष की भौगोलिक विशेषता के अनुसार ही का कार्य करवाया जाए। वृक्षारोपण अभियान के तहत फल एवं फूलदार पौधों के रोपण पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक खंड अपने क्षेत्र के अंतर्गत एक-एक सड़क का चयन करें जिस पर वृहद अभियान के दृष्टिगत मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाए।
चित्रकूट 12 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को सौंपा

