अलसी का सेवन करने से कई बीमारियाँ भी दूर होती हैं
हाईलाइट्स
खाली पेट अलसी खाने के फायदे
खाली पेट अलसी खाने के नुकसान
अलसी का सेवन सुबह खाली पेट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि अलसी के बीज पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। अलसी का सेवन करने से कई बीमारियाँ भी दूर होती हैं। अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिनबी1,प्रोटीन,कॉपर,मैगनीज,ओमेगा 3,फैटी एसिड,फाइबर,कैलशियम,मैगनिशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

लेकिन अलसी का सेवन सुबह खाली पेट खाने के फायदे है तो कुछ नुकसान भी हैं। आइये जानते हैं अलसी का सेवन सुबह खाली पेट करने के कुछ फायदों के बारे में –
खाली पेट अलसी खाने के फायदे –
सुबह खाली पेट इसका सेवन बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं साथ ही टूटना भी काफी हद तक कम हो जाता है। अलसी का सेवन सुबह खाली पेट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि सुबह अलसी के बीज का सेवन करने से पीरियड से जुड़ी समस्यायें कम हो जाती है। अलसी का सुबह खाली पेट सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है क्योंकि अलसी में एटी-कैंसर गुण पाये जैते हैं जो प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

आजकल की दौड़-भाग वाली जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं लेकिन रोजाना अगर आप अलसी कासेवन खाली पेट करते हैं तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नही होती है। अलसी का सेवन सुबह खाली पेट करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है क्योंकि आजकल लोग बढ़ते मोटापे से बेहद परेशान हैं लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते है तो इससे मोटापा आसानी से कम होता है। अलसी का खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
ये फैटी लीवर की समस्या को भी दूर करता है, क्योंकि सुबह खाली पेट अलसी कासेवन करने से लीवर स्वस्थ्य रहता है साथ ही लीवर सम्बंधी कई परेशानियाँ भी दूर होती हैं। जो लोग अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को इसका सेवन काफी हद तक राहत पहुँचाता है क्योंकि अलसी में एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है जो सूजन और दर्द कम करने में मददगार साबित होता है।

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान –
-जिन लोगों को पहले से कब्ज की शिकायत है उनको सुबह खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
-अलसी के बीज का सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए।
-दस्त से पीड़ित लोगों को खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से दस्त की शिकायत और बढ़ सकती है

