Chandrayaan-3 VIDEO : 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले चंद्रयान-3 का रोवर से बहार आने का पहला वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर से रोवर के बाहर आने का पहला वीडियो शेयर किया। बताते चलें कि लैंडर से छह पहियों और 26 किलो का प्रज्ञान रोवर बहार आया है।
गुरुवार से चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3 VIDEO) ने चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू किया था। 23 अगस्त को हुई लैंडिंग के 14 घंटे बाद यानि की गुरुवार की सुबह ISRO की ओर से इस बात की पुष्टि की गयी कि चंद्रयान 3 लैंडिंग के बाद अब प्रज्ञान रोवर के बाहर आ गया है।
Chandrayaan-3 VIDEO : कुछ इस तरह लैंडर से बहार आया रोवर
वीडियो भले ही कुछ सेकेण्ड का है लेकिन उसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि चांद की सतह पर लैंड करने के बाद रोवर ने अपने सोलर पैनल को सबसे पहले (Chandrayaan-3 VIDEO) खोला। जो कि 1 सेमी/सेकेंड की स्पीड से चलता है। इस रोवर में नेविगेशन कैमरे लगाये गये हैं जो अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए इस्तेमाल करेगा।
बता दें कि रोवर के पीछे के दो पहियों में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और इसरो लोगो को कुछ इस तरह से इंडेंट किया गया है कि जैसे ही रोवर चंद्रमा पर उतरा वैसे ही उसके पहियों ने चांद की मिट्टी पर इन प्रतीकों की छाप हमेशा के लिए छोड़ (Chandrayaan-3 VIDEO) दी। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर में दो पेलोड भी फिट किये गये हैं जो चाँद पर पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज करके उससे सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करेगा।

शनिवार को PM करेंगे वैज्ञानिकों से मुलाकात
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को ISRO के हेडक्वार्टर बेंगलुरु पहुंचेंगे। जहाँ वो वैज्ञानिकों से मिलकर उन्हें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई देंगे। बताते चलें कि बीते 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।

