कन्या सुमंगला योजना में बेटी की जन्म लेते ही 5 हजार उसके नाम पर दर्ज होगा
15 हजार से राशि बढ़ाकर 25 हजार करेंगे
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से बुधवार को बातचीत की। कार्यक्रम में बच्चियों ने सीएम को राखी बांधी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करेंगे। बेटी की जन्म लेते ही 5 हजार उसके नाम पर दर्ज होगा।

बेटी की उम्र एक साल होगी तक 2 हजार की राशि और पहली क्लास में 3 हजार और नौवीं क्लास में 3 हजार इसके बाद स्नातक में 5 हजार इसके बाद 7 हजार बेटी के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत दी जाएगी। यह सभी बेटियों के लिए रक्षा बंधन पर तोहफा होगा।

रक्षा बन्धन को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षा बंधन के त्योहार पर बहन बेटियों के लिए मंगलवार रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त तक रात 12 बजे तक बसों में यात्रा नि:शुल्क है। सभी बहनें इसका लाभ उठाए।
luclnow: प्रदेश में अभियान चला कर किया जाये निराश्रित गौवंश का संरक्षण: मुख्यमंत्री योगी

