• About
  • Advertise
  • EPaper
Monday, May 4, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

हवा में उड़ती मौत: चाइनीज मंझा वर्षों से लोगों की ले रहा जान

by Abhishek Seth
January 10, 2023
in वाराणसी
0
हवा में उड़ती मौत: चाइनीज मंझा वर्षों से लोगों की ले रहा जान
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • इसे रोकने का गंभीर प्रयास नहीं हो रहा
  • कितने पैसे लगे हैं दांव पर, क्यों हैं लब सिले हुए

वाराणसी। चाइनीज मंझा! ये नाम कुछ दशक पहले बनारस क्या, कम से कम यूपी के पतंग उड़ाने के शौकीनों ने नहीं सुना था। नायलॉन ने मंझे के पीछे लगने वाली सद्दी का स्थान लिया और फिर वह खुद पतंग का हरावल दस्ता बन गया। नतीजा यह हुआ कि बरेली में निर्मित परंपरागत मंझा धीरे-धीरे अप्रासंगिक हो गया। बहुत से ट्रेडिशनल उड़वैया परेता घर रखकर संन्यास में चले गए कि ये तो बेमजा हो गया। लेकिन तभी मंझे की शक्ल में एक और मजबूत धागा लोगों के परेते में लिपट गया और जब उसने राहगुजारों के हाथ और गले को चाक करने लगा तो सब चौंके कि अब तक तो कोई मंझा ऐसा नहीं था जो हाथों के अलावा दूसरे मजबूत अंगों को काट देता। पता चला कि ये चाइनीज मंझा है। बहस चली कि यह चीन से आया है क्या? फिर पता चला कि भारत में ही बनता है और नाम चाइना है।

अब हालत यह है कि चाइनीज मंझा हवा में उड़ती मौत बन गया है। इस मंझे ने न जाने कितनों की जान ली है बल्कि कइयों को जीवन भर का घाव दे रहा है। अफसोस इस बात का है कि इस पर कानून होने के बाद न तो लगाम है, न ही कोई ठोस रणनीति। दो महीने के लिए प्रशासन दिखाने के लिए जगता है, फिर सो जाता है, इस मंझे का व्यापार करने वाले भी मस्त हैं क्योंकि उनको पता है कि प्रशासन हल्की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाता है। बीते साल छह साल की बच्ची इस हत्यारे मंझे का शिकार हुई और जान गंवा दी। ऐसा कोई दिन नहीं जब पांच दस लोग इस मंझे का शिकार नहीं होते हैं। बावजूद इस जानलेवा मंझे पर नकेल कसने में प्रशासन फेल है। हां ये अलग बात है कि दस बीस किलो मंझा बरामद या जब्त कर पीठ थपथपा ले लेकिन सच्चाई ये है कि असल में इस पर कार्रवाई होती ही नहीं अगर होती तो क्या मजाल की कोई चाइनीज मंझे का कारोबार कर सकता।

यहां चाइनीज मंझे का सबसे ज्यादा भंडारण

शहर के कुछ इलाके ऐसे जहां प्रशासन छापेमारी से गुरेज करता है। जबकि सबसे ज्यादा इस जानलेवा मंझा का भंडारण यहीं पर होता है। कैसा भी मंझा हो यहां आसानी से उपलब्ध हो जायेगा बस जेब ढीली करनी होगी। जैसे दालमंडी, हड़हासराय, कुंदीगर टोला चौक, औरंगाबाद, लल्लापुरा, हनुमान फाटक, पीलीकोठी, अंबियामंडी, सुग्गा गढ़ही, जैसे अन्य इलाके है, यहां से शहर ही नहीं बल्कि पूर्वांचल में चाइनीज मंझे की सप्लाई होती है लेकिन इन इलाकों में छापेमारी तो दूर महकमा जाने से भी बचता है।

प्रशासन बेपरवाह, कारोबारी भी चिंता मुक्त

प्रशासनिक बेपरवाही का नतीजा है कि कारोबारी भी चिंता मुक्त हैं। उन्हें पता होता है कि होने वाला कुछ भी नहीं। कुछ पैसे खर्च करके धड़ल्ले से कारोबार चलता रहेगा। केवल छापेमारी से ही नहीं बल्कि खुद पुलिस ग्राहक बनकर पहुंच और रेकी कर छापेमारी शुरु करे तो निश्चय ही कारोबारियों के अंदर भय पैदा होगा और काफी हद तक इस किलर मंझे पर लगाम लगेगी।

असल में जागरूकता की दरकार है यहां

तमाम समाज सेवी संगठन चाइनजी मंझे पर नकेल कसने को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हैं, जो सुनने-देखने में अच्छी बात है। लेकिन ये अभियान एक ही दिन का होता है। हां, अगर कोई बड़ी घटना घट जाय, तो संगठन फिर सड़कों पर उतर आते हैं। लेकिन ये सारे अभियान ‘प्याली में तूफान’ ही साबित होते हैं। ये जरूर है कि अखबरों की सुर्खियां जरूर बन जाती हैं। प्रशासन को चाहिए कि जैसे नारी शक्ति अभियान, डायल 112 के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों कॉलेजों में जाती हैं। वैसे ही चाइनीज मंझे के खिलाफ प्रशासन समय समय पर स्कूल कॉलेजों में बच्चों को जागरूक करे ताकि उन्हें इसके प्रयोग से होने वाले नुकसान का पता चल सके। उन्हें जानकारी मिले कि कैसे ये मंझा किसी की जान ले सकता है। कितनों की जान चली गयी या गंभीर रूप से घायल हो गये। अगर इस तरह का अभियान स्कूल कॉलेजों में चलेगा तो निश्चय ही इसका व्यापक असर पड़ेगा।

नहीं भूली है छह साल की कृृतिका की मौत

एक आंकड़े पर नजर डालें तो बीते पांच साल में आधा दर्जन से ज्यादा मौत की वजह ये चाइनीज मंझा बना, वहीं सौ से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। 30 दिसंबर 2020 कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर घौसाबाद निवासी संदीप गुप्ता अपनी सात साल की बेटी कृतिका संग जा रहे थे कि वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई और उसका गला कटा और उसकी मौत हो गयी। बीते साल 15 जनवरी को सामनेघाट पुल पर चीनी मंझे से घायल रिटायर्ड बिजली विभाग के जेई ओवैश अंसारी की मौत हो गयी। जिला और मंडलीय अस्पताल में इन दिनों रोजाना आधा दर्जन से ज्यादा चाइनीज मंझा के शिकार लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

इंसान तो इंसान बेजुबान भी हो रहे शिकार

चाइनीज मंझे का शिकार इंसान ही हो रहे, ऐसा नहीं है। बेजुबान पशु भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आसमान में पक्षी कितनी बार मंझे से अपने पंख गंवाते हैं और बाद में जान भी दे देते हैं। जमीन पर चलने वाले पशु भी कई बार अपने कान गंवा देते हैं, शरीर जख्मी होता है सो अलग।

Related Posts:

  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Varanasi में चाइनीज मंझा पर बड़ी कार्रवाई, कैंट थाना…
  • Varanasi: चाइनीज मांझे के खिलाफ न्याय मार्च, विवेक…
  • Modi-Yogi Patang : अब बाबा का बुलडोजर असमानों में…
  • Menopause के दौरान महिलाएं कैसे रखें इस दौरान अपना…
  • Varanasi: चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद प्रशासन…
Previous Post

टेंट सिटी में बजेंगी शहनाइयां, आएगी बारात

Next Post

गणेश चतुर्थी: विघ्नहर्ता के दर्शन को मंदिरों में लगी कतारें

Next Post
गणेश चतुर्थी: विघ्नहर्ता के दर्शन को मंदिरों में लगी कतारें

गणेश चतुर्थी: विघ्नहर्ता के दर्शन को मंदिरों में लगी कतारें

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Route Diversion: CM योगी के दौरे को लेकर वाराणसी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रूट डायवर्ट
  • Varanasi: BJP की जीत के लिए गंगा घाट पर महिलाओं ने की विशेष पूजा-अर्चना, गूंजे शंखनाद
  • Varanasi: निर्माणाधीन होटल की गिरी दीवार, मिर्जापुर के मजदूर की हालत नाजुक
  • 16वीं जनगणना का बिगुल: 22 मई से UP में शुरू होगा महाअभियान, 5.25 लाख कर्मी जुटेंगे
  • Varanasi: अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन आयोजित, श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई प्रार्थना
  • इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला: BHU संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर तीन महीने में निर्णय लेने का निर्देश
  • Jaunpur में बारात लेकर निकले दूल्हे की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार
  • Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था से भड़का जनाक्रोश, कांग्रेस ने बोला हमला, गरमाई सियासत
  • Sonbhadra: अर्द्धनग्न अवस्था में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
  • Jabalpur में बड़ा हादसा: बरगी डैम में डूबा क्रूज, 9 की मौत, 22 लोगों की बचाई गई जान, 6 अब भी लापता

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Route Diversion: CM योगी के दौरे को लेकर वाराणसी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रूट डायवर्ट
  • Varanasi: BJP की जीत के लिए गंगा घाट पर महिलाओं ने की विशेष पूजा-अर्चना, गूंजे शंखनाद
  • Varanasi: निर्माणाधीन होटल की गिरी दीवार, मिर्जापुर के मजदूर की हालत नाजुक
  • 16वीं जनगणना का बिगुल: 22 मई से UP में शुरू होगा महाअभियान, 5.25 लाख कर्मी जुटेंगे
  • Varanasi: अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन आयोजित, श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई प्रार्थना
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव