अयोध्या {Ayodhya} में 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश के राम भक्तों में उत्साह है। हर राम भक्त के मन में यह लालसा हैं कि वह अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर निर्माण में कुछ ना कुछ अर्पित किया जाए। यही वजह है कि अब धर्म की नगरी काशी की हिन्दू-मुस्लिम बेटियां राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के निमित्त अनोखा दीपक समर्पित करना चाहती है। यह दीपक 5 फीट का बड़ा है और इसमें 2 क्विंटल घी एक साथ डालकर इस जलाया जा सकता है।

इच्छा है कि 22 जनवरी को यह दीप Ayodhya में जले
दीपक बनाने वाली मुस्लिम बेटी समा खानम ने बताया कि गंगा की शुद्ध माटी से इसको तैयार किया गया है। इस दीपक की लंबाई 5 फीट और चौड़ाई 4 फीट है। यह दीप डेढ़ फीट गहरा है। उन्होंने बताया कि, गंगा की शुद्ध माटी से बने इस दीपक पर जय श्री राम {Ayodhya} के साथ स्वास्तिक के निशान भी हैं। इसे हिन्दू और मुस्लिम बेटियों ने मिलकर उकेरा है। दीप पर ‘श्री राम जी का दीया’ भी लिखा हुआ है। उनकी इच्छा है कि, 22 जनवरी को यह दीप अयोध्या {Ayodhya} में जले, इसके लिए इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दीपक के साथ भेजा जाएगा घी
दीपक बानने में सहयोग करने वाली पूजा दीक्षित ने बताया कि इस दीप को जब अयोध्या {Ayodhya} भेजा जाएगा तो उसके साथ 101 किलो घी भी जाएगा, ताकि 22 जनवरी को राम उत्सव दौरान इस दीप को जलाया जा सके।

