झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 मजदूरों की हालात गंभीर है। यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास पिकअप के अचानक अनियंत्रित होने से यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ़्तार ज्यादा थी। जिसके कारण य अनियंत्रित होने से पलट गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।