कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा [Bharat Jodo Nyay Yatra] अब उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को प्रवेश करेगी। उत्तरप्रदेश के चंदौली में जनता को साधने के बाद यह यात्रा पीएम मोदी के गण और उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कल शनिवार को आएगी। इससे पहले चंदौली के नौबतपुर से पदयात्रा करते हुए राहुल गांधी की न्याय यात्रा पड़ाव बाजार में रात्रि विश्राम करेगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra : इनकी रहेगी मौजूदगी
राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के आदर्श गांव डोमरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसकी तैयारियों के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता वाराणसी में देर शाम तक लगे रहे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद भी कर सकते हैं।
वहीं इसमें कई सपा नेता भी शामिल होंगे। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल ने भी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होने की बात कही है। ऐसे में यह प्रतीत हो रहा है कि विपक्षों के नेताओं का जमावड़ा राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा [Bharat Jodo Nyay Yatra] में देखने को मिलेगा।
बताते चलें कि राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा [Bharat Jodo Nyay Yatra] चंदौली से वाराणसी और फिर भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। यहां से रायबरेली होते हुए 20 को लखनऊ आएगी। 21 फरवरी को लखनऊ से होते हुए उन्नाव और कानपुर के रास्ते 22 को झांसी पहुंचेगी। लखनऊ में यात्रा के प्रबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश केसह प्रभारी धीरज गुर्जर ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे, शरद मिश्रा, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शिव पांडेय, अनामिका यादव, अर्चना राठौर, ममता चौधरी आदि मौजूद रहे।