Varanasi Protest: बांग्लादेश में कट्टरपंथी जिहादियों द्वारा की गई धर्म के नाम पर हिंसा कोई आंदोलन नहीं, बल्कि महिलाओं, बच्चों और हिन्दुओं के संहार की साजिश है। 124 जिहादियों द्वारा एक महिला को प्रताड़ित करना और हिन्दुओं का संहार भारत के लिए चिंता और चेतावनी का सबक है। ऐसे में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ पुरे देश में आक्रोश है इसी कड़ी में बंगलादेशी जिहादियों के खिलाफ वाराणसी में सामाजिक संगठनों और महिलाओं का गुस्सा फूटा।


बेटियों ने ड्रम बजाकर जताया अपना आक्रोश
विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन (Varanasi Protest) के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़क पर उतरकर सुभाष भवन से प्रेमचन्द स्मृति द्वार तक सुरक्षा मार्च निकाला। इस दौरान बेटियों ने ड्रम बजाकर दुनिया की बहरी सरकार को बांग्लादेश में महिलाओं की चीत्कार को सुनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर बांग्लादेश जिहादियों का पुतला फूंका गया।

इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि ये राजनीतिक मसला नहीं है। पूरी दुनिया की महिलाओं को जिहादियों की खुली चुनौती है। सामूहिक बलात्कार इनके चरित्र का हिस्सा है। जो अपने देश के महिला (Varanasi Protest) प्रधानमंत्री के अंतःवस्त्र लहराकर जीत का जश्न मना सकते हैं वो किसी भी महिला को नहीं छोड़ेंगे।

Varanasi Protest: जिहादियों के खिलाफ चले संयुक्त अभियान
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाज़नीन अंसारी ने कहा कि जिहादी हर देश में हैं और वहां इस्लामी कानून लाकर महिलाओं को बनाना चाहते हैं। महिलाओं और बच्चों (Varanasi Protest) को बचाने के लिये सभी देश धार्मिक जिहादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर कठोर दण्ड दें। इनकी चुप्पी कट्टरपंथियों के मन को बढाने वाली है। समय रहते लगाम लगाना होगा।

विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने कहा कि जो यह कह रहे थे कि बांग्लादेश की तरह यहां भी हो सकता है। तो क्या भारत में भी जिहादियों को उकसाकर महिलाओं का सामूहिक बलात्कार कराना चाहते हैं ? ऐसे देशद्रोहियों को गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए।

नेताजी सुभाष रिसर्च इंस्टीट्यूट की निदेशक आभा भारतवंशी ने कहा कि बांग्लादेश की हिंसा के पीछे जो भी हो यह निश्चित है कि वह महिलाओं, बच्चों, दलितों और हिन्दुओं का दुश्मन है। महिलाओं (Varanasi Protest) के साथ सेक्स हिंसा कर उनको गुलाम बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

केन्द्रीय परिषद सदस्य डॉ० नजमा परवीन ने कहा कि किसी न किसी बहाने बांग्लादेशी जिहादी हिन्दुओं का जन संहार कर रहे हैं। भारत सरकार तत्काल दखल दे ताकि बचे हुए हिन्दुओं को बचाया जा सके। पीड़ित हिन्दू परिवार (Varanasi Protest) को भारत में शरण दिया जाए।