Varanasi: भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को है. ऐसे में रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बहनों को एक तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर बहनें बसों का मुफ्त सफर करेंगी। रोडवेज की ओर से रक्षाबंधन पर 539 बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज की इस पहल से बहनों को बहुत सहूलियत होगी।
Varanasi: 18 अगस्त की रात से 19 अगस्त की रात तक होगा संचालन
बता दें कि 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों में महिला बिना टिकट सफर कर सकती हैं। महिलाओं व बहनों की इस सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
रोडवेज (Varanasi) के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि परिक्षेत्र की जनरल के अलावा वातानुकूलित सहित सभी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री होगी।

