वाराणसी। पृथ्वी पाल सिंह को ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस खबर के बाद समाज के लोगों और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। संगठन की ओर से यह घोषणा उनके नेतृत्व क्षमता और समाज में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए की गई।
नई दिल्ली के शहादरा के कार्यक्रम में उन्हें इस पद की जिम्मेदारी दी गई। जिसके बाद उन्हें संगठन का आभार जताया।
पृथ्वी पाल सिंह ने अपने इस पद पर चयन के लिए समाज के वरिष्ठ नेताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं समाज की बेहतरी और एकता के लिए निरंतर प्रयास करूंगा।”
उनकी नियुक्ति के बाद शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देने के लिए तांता लगा दिया। जगह-जगह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि पृथ्वी पाल सिंह अपने कार्यकाल में समाज के विकास और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर संगठन कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके नेतृत्व की सराहना की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

