Varanasi: नए साल का स्वागत करने के लिए लाखों पर्यटक वाराणसी पहुंच रहें हैं। भोर में शहर में आने वाली ट्रेन और बसों से लगभग 40,000 से भी ज्यादा पर्यटक काशी पहुंचे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें और होटलों के बाहर भीड़ देखी गई। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
नए साल के उत्सव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रमुख घाटों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। मैदागिन से चौक और गोदौलिया (Varanasi) तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इसी तरह नमो घाट, अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट की सड़कों पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
मंदिरों और घाटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि कालभैरव मंदिर के आसपास 11 ड्यूटी पॉइंट्स और संकटमोचन मंदिर (Varanasi) के पास 8 ड्यूटी पॉइंट्स बनाए गए हैं। अस्सी घाट पर चौकी और बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर पर पुलिस बल तैनात रहेगा। गंगा घाटों के आसपास जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद रहेंगे।
क्यूआरटी और बैरियर से भीड़ प्रबंधन
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 12 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं। प्रमुख मंदिरों, गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों (Varanasi) पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 36 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
Varanasi: 15 प्रमुख पब्लिक पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था
शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है। इनमें शहीद उद्यान, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, गोदौलिया, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, और बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे स्थान शामिल हैं।
प्रशासन ने सभी एसीपी, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को भीड़ प्रबंधन (Varanasi) के निर्देश दिए हैं, ताकि नए साल के अवसर पर पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।


Comments 1