Varanasi: लोहता के कोरौता गांव में सरकारी जमीन पर जबरन बुद्ध बिहार पार्क बनाने के प्रयास को लेकर पुलिस ने ग्राम प्रधान दिनेश पटेल को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी फैलते ही लोगों ने वाराणसी-भदोही राजमार्ग को थाने के सामने सुबह करीब 10 बजे से 12 बजे तक जाम कर दिया। बाद में प्रधान को निजी मुचलके पर छोड़े जाने के बाद जाम खत्म हुआ।

प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर मौर्य के अनुसार, कोरौता गांव की आराजी संख्या 1438 (करीब 1.5 विस्वा), राजस्व अभिलेखों में नवीन परती/सरकारी भूमि दर्ज है। इसी भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा समिति के नेतृत्व में 1 जनवरी को बुद्ध बिहार पार्क के लिए भूमि-पूजन प्रस्तावित था, जिसे ग्राम प्रधान (Varanasi) को करना था। गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिस पर पुलिस ने पहले ही संबंधित लोगों को पाबंद कर दिया था और काम रोकने के लिए बल तैनात था।

Varanasi: धारा170 बीएनएसएस में हुआ चालान
आरोप है कि शनिवार रात करीब 11 बजे ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस बल को हटाने का प्रयास करते हुए भूमि-पूजन की तैयारी कराने लगे। सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया और पुलिस टीम (Varanasi) पहुँची और रोकने पर भी न मानने पर प्रधान सहित पाँच लोगों को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस में चालान कर दिया गया। प्रधान की स्कॉर्पियो गाड़ी भी सीज कर दी गई।

सुबह गिरफ्तारी की खबर मिलते ही ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पहुँचे और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। एसीपी रोहनिया सं(Varanasi) जय शर्मा और पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग तत्काल रिहाई की मांग पर अड़े रहे। अंततः प्रधान को निजी मुचलके पर छोड़ा गया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
एसीपी ने बताया कि प्रधान को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उक्त भूमि पर कोई कार्य नहीं किया जाएगा और उन्हें पाबंद भी किया गया था, फिर भी वे जबरन भूमि-पूजन के लिए पहुँच गए, जिसके कारण कार्रवाई करनी पड़ी। लिखित में ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में उस जमीन पर कोई काम नहीं करेंगे।

धरने के दौरान यह बात चर्चा में रही कि प्रधान सपा (Varanasi) से जुड़े बताए जाते हैं, जबकि उनके समर्थन में कई भाजपा नेता और पदाधिकारी धरने पर बैठे दिखाई दिए। भीड़ में मौजूद कुछ भाजपा नेताओं ने अपने ही वरिष्ठ जिलास्तरीय पदाधिकारियों पर नाराज़गी भी जताई।
धरने में प्रवेश पटेल, आनंद पटेल, सर्वेश पटेल, धीरज साहू, प्रमोद पटेल, विक्रम पटेल, ओपी पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

