Mau: जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के मझवारा-अलीनगर शहीद मार्ग इंदारा रेलवे पश्चिमी क्रासिंग पर शुक्रवार की सुबह बस नही रुकने के कारण मनबढ़ युवकों ने निजी बस के कंडक्टर विवेक पांडेय उर्फ बिजली की बस से खींच कर लात घूसों से पिटाई कर दी।
Mau: इस घटना से यात्रियों में हड़कंप
इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कंडक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस (Mau) पहुंची लेकिन बस ड्राइवर नही रुका। उसके बाद बस इंदारा रेलवे पश्चिमी क्रासिंग बंद होने पर रुक गया तब पीछे से आधे दर्जन मनबढ़ ने कंडक्टर से गाली गलौच शुरु कर दी और गिरेबान पकड़ कर बस से नीचे उतार लिया।
आरोप है कि सभी साथी मिलकर लात-घूसों से पीटना शुरु कर दिया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कंडक्टर गम्भीर रूप से घायल (Mau) हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपित भाग निकले।
पुलिस (Mau) ने मामले की छानबीन करते हुए दो आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ कोपागंज रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगो के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है।

