नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ(Mau) भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद मऊ क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। स्थानीय बहुद्देशीय भवन मंगलम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मूलभूत जरूरतों—रोटी, कपड़ा और मकान—को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

Mau: लगभग 650 महिलाएं शामिल
मंत्री ए.के. शर्मा ने जानकारी दी कि योजना के तहत मऊ नगर पालिका क्षेत्र में करीब दो हजार लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की राशि स्थानांतरित की जा चुकी है, जिसमें बड़ागांव और काझाखुर्द क्षेत्र (Mau) की लगभग 650 महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों की महिलाओं को स्वयं स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो पात्र लोग किसी कारणवश अब तक योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी हर हाल में आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही आवास निर्माण के साथ नाली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं (Mau) ने ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।





