UP: जिला रामपुर में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों की बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, चारों छात्र दढ़ियाल से टांडा (UP ) स्थित परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी जोरदार थी।
तीन की मौके पर मौत
हादसे में अरुण, विनय और मनु की जान चली गई। घायल छात्र बादल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अरुण मूल रूप से मुरादाबाद का निवासी था और फत्तावाला में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। विनय और मनु दढ़ियाल क्षेत्र के रहने वाले थे और पड़ोसी बताए जाते हैं।
UP:पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों (UP ) का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे या नहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एक साथ परीक्षा देने निकले दोस्तों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्कूल और स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख देखा गया।

