लखनऊ । गोसाईगंज के अमेठी पॉवर हाउस के अधिकारियों द्वारा चलाए गए मॉर्निग रेड अभियान चलाया गया। जिस अभियान में 5 व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत चोरी/अनियमितता करने की कार्यवाही की गई। प्रभावित होने वालो मे पांच रशीदा खातून,नाजिया खातून,अकबर,ऊषा देवी और जीनत सलेमपुर ( गंगागंज) के निवासी हैं । विद्युत चेकिंग अभियान मे 5 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की बात सामने आई।बिजली चेकिंग अभियान के मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अमेठी पावर हाउस के अधिकारी जूनियर इंजीनियर अनुपम त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर बात की गई तो उन्होंने बताया की क्षेत्र में लोग अमूमन चोरी कर के बिजली चला रहे है जिसकी शिकायत पर कार्यवाही प्रति दिन की जा रही है लेकिन कार्यवाही के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं लेकिन प्रयास यही रहता है की ज्यादा से ज्यादा लोगो पर कार्यवाही हो सके और लोग जागरूक हो ।
sudha jaiswal

