• About
  • Advertise
  • EPaper
Wednesday, April 29, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

बिजली कंपनियों के लिए पोल करेंगे ‘कमाई’

by Abhishek Seth
January 16, 2023
in वाराणसी
0
इंटरनेट और कॉलिंग हो सकते हैं सस्ते, टेलीकॉम कम्पनीज की लाइसेंस फीस घटा सकती है सरकार
0
SHARES
74
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • अब विद्युत पोल का उपयोग करने वालों से चार्ज वसूलने के लिए बना नया कानून
  • उत्तर प्रदेश नियामक आयोग ने बनाया है कानून, सुरक्षा मानकों का रखना होगा ध्यान
  • लंबे समय से दूरसंचार कंपनियां और केबल आॅपरेटर कर रहे विद्युत पोल का उपयोग

जितेंद्र श्रीवास्तव

वाराणसी। विद्युत उपभेक्ताओं के घर-घर, प्रतिष्ठान-प्रतिष्ठान और कल-कारखानों तक बिजली का करंट पहुंचाने के लिए लगाये गये पोल अब विभाग के लिए कमाई का साधन बनने जा रहे हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने दूरसंचार नेटवर्क सुविधा विनियामवली-2022 के तौर पर नया कानून बनाया है। इसके लागू होते ही बिजली कंपनियां पोल का इस्तेमाल करने वालों से एक निर्धारित शुल्क वसूल कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो प्रदेश के हर जिले में उपभेक्ताओं तक बिजली का रंकट पहुंचाने के लिए एचटी और एलटी लाइनों के तार बिछाने के लिए विद्युत पोल लगाये गये हैं। शहर और देहात क्षेत्र में लगाये गये विद्युत पोलों का इस्तेमाल सरकारी से लेकर निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियां, केबल आपरेटर आदि अपने नेटवर्क का केबल अपने उपभेक्ताओं तक पहुंचाने के लिए खुलेआम कर रहे हैं। इसके अलावा तमाम तरह के सरकारी और प्राइवेट फ्लैक्स बोर्ड, बैनर आदि भी लगाये जाते हैं। लेकिन उसके एवज में बिजली कंपनियों को कुछ नहीं मिलता। ऐसे में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों की आय बढ़ाने के लिए विनियमावली के रूप में नया कानून बनाया है।

यूपीपीसीएल सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने पहली बार दूरसंचार नेटवर्क सुविधा विनियमावली-2022 के तौर पर नया कानून बनाया गया है। राज्य सरकार की तरफ से विनियमावली संबंधी अधिसूचना जारी करते ही बिजली कंपनियां अपने पोल का इस्तेमाल करने वालों से वसूली कर सकेंगी। तब दूरसंचार कंपनियों और केबल आपरेटरों को बिजली के पोल के इस्तेमाल पर बिजली कंपनियों को एक निश्चित धनराशि का भुगतान करना होगा। इससे बिजली कंपनियों के राजस्व में अच्छी-खासी वृद्धि होगी। माना जा रहा है कि अतिरिक्त कमाई होने के बाद बिजली बिल में कमी आ सकती है। इसका लाभ विद्युत विभाग के उपभेक्ताओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य उपभेक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि प्रदेश भर में लगभग एक करोड़ से अधिक बिजली के पोल होंगे। इनसे प्रति वर्ष बिजली कंपनियों को तकरीबन 500 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। इससे कहीं न कहीं उपभेक्ताओं की बिजली दरों में कुछ कमी आएगी। इसका सीधे तौर पर लाभ उपभेक्ताओं को मिलना तय है।

ऐसे मिलेगा उपभोक्ताओं को लाभ

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सचिव संजय सिंह की ओर से अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) को विनियमावली की प्रति भेजी गई है। अधिसूचना जारी होते ही यह नया कानून लागू हो जाएगी। विद्युत पोल के माध्यम से होने वाली कमाई को नॉन टैरिफ इनकम माना जाएगा। यूपीपीसीएल सूत्रों की मानें तो नॉन टैरिफ इनकम के तौर पर बिजली कंपनियों को पोल से होने वाली आय का 70 प्रतिशत बिजली दर निर्धारण में शामिल करना होगा जबकि 30 प्रतिशत उनके लिए होगा। विद्युत पोल से होने वाली आय के बाबत बनाए गए नए कानून में संशोधन का अधिकार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को होगा।

33 केवी लाइनों के पोलों-टावरों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की तरफ से बनायी गयी विनियमावली में कहा है कि बिजली कंपनियां अपने पोल का इस्तेमाल होने पर कमाई के साथ ही सुरक्षा मानकों का ध्यान रखेंगी। 33 केवी लाइन के विद्युत पोलों-टावरों का इस्तेमाल किसी को करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्योंकि एचटी लाइनों पर विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना सर्वाधिक खतरनाक मानी जाती है।

करने होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की तरफ से बनायी गयी विनियमावली में कहा है कि विद्युत पोल का इस्तेमाल करने वाली दूरसंचार कंपनियों और केबल आपरेटरों को टावर या उपकरण के लिए पोल के इंसुलेटर से सेफ्टी क्लीयरेंस के सारे इंतजाम करने होंगे। बिजली कंपनियों की आवश्यक सेवा की गुणवत्ता के साथ उन्हें किसी तरह का खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होगी। दूरसंचार कंपनियों और केबल आपरेटरों को समय-समय पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के कानूनों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

टेंडर के जरिए तय होगी किराए की दर

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की तरफ से बनायी गयी विनियमावली में कहा है कि बिजली कंपनियो को टेंडर प्रक्रिया के जरिए ही पोल के इस्तेमाल के ए४ज में किराए की दर तय करनी होगी। किसी एक कंपनी का कहीं वर्चस्व कायम न होने पाए। इसके लिए कहीं भी 50 प्रतिशत से ज्यादा पोल किसी को नहीं दिए जाएंगे। तीन वर्ष में किराया शुल्क में संशोधन किया जाएगा।

5जी तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

यूपीपीसीएल सूत्रों की मानें तो इस नई व्यवस्था से 5जी तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने ऐसी व्यवस्था की है कि यदि 5जी नेटवर्क में दूरसंचार कंपनियों को कहीं भी बिजली की आवश्यकता होगी तो उसे भी स्मार्ट मीटर लगाकर दिया जा सकेगा। तब बिजली बिल अदा करने से लेकर स्मार्ट मीटर सहित अन्य सभी खर्चों का भार संबंधित दूरसंचार कंपनी को उठाना होगा।

Related Posts:

  • करंट का झटका: अब बिजली कनेक्शन लेना होगा महंगा
  • PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • सावन के धार्मिक आयोजन एवं कांवड़ यात्रा को देखते…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Varanasi में चोरी की अजीबो-गरीब वारदात से सभी हैरान,…
Previous Post

बिहार की सियासत में शरद यादव ने अंगद की तरह जमाए थे पांव

Next Post

एअरपोर्ट से 20 किमी परिधि में मकान बनाने के लिए लेना होगा परमिशन

Next Post
Travel Fair

एअरपोर्ट से 20 किमी परिधि में मकान बनाने के लिए लेना होगा परमिशन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़
  • ये परिवारवादी दल महिलाओं को…PM Modi का वाराणसी में विपक्ष पर निशाना, नारी की शक्ति से गूंजा बरेका मैदान
  • Kanpur: मां ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
  • Varanasi: कठेरिया घटना के बाद कैथी टोल प्लाजा पर हाई अलर्ट, पुलिस की कड़ी चौकसी
  • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, 40 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित
  • PM Visit Varanasi: पीएम की अगवानी में जुटी बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काशी
  • Bihar Politics: पगड़ी विवाद पर गरमाई सियासत, तेजस्वी के तंज पर विजय सिन्हा का पलटवार
  • Varanasi Accident: राजातालाब हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर-ट्रक-कंटेनर की टक्कर,चालक घायल
  • Bhadohi: बिजली निजीकरण के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
  • Jaunpur: ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़
  • ये परिवारवादी दल महिलाओं को…PM Modi का वाराणसी में विपक्ष पर निशाना, नारी की शक्ति से गूंजा बरेका मैदान
  • Kanpur: मां ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
  • Varanasi: कठेरिया घटना के बाद कैथी टोल प्लाजा पर हाई अलर्ट, पुलिस की कड़ी चौकसी
  • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, 40 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव