Delhi के समयपुर बदली में एक खौफनाक घटना से लोगों के होश उड़ गये हैं। चंदन पार्क के एक माकन में एक महिला समेत तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस (Delhi) ने जब छानबीन किया तो पता चला कि ये हत्या किसी धारदार हथियार से की गयी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला पति मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह चंदन पार्क (Delhi) के एक मकान में चार लोगों के मरने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Delhi) जब घर के अन्दर गयी तब कमरे के अन्दर का भयावह नजारा देख सभी के होश उड़ गये। कमरे के फर्श पर तीन छोटी बच्चियां और एक महिला का शव पड़ा हुआ था। सभी के गले पर घर घाव था जो किसी धारदार हथियार का लग रहा था। गला घर काटने की वजह से पुरे फर्श पर खून फैला हुआ था और सभी के शव खून से लथपथ थे।
Delhi: मासूम बेटियों और पत्नी का किया हत्या
घटना (Delhi) की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहीं जांच होने के बाद सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जाँच में मृतकों की पहचान अनीता (30) और तीनो बेटियों की उम्र 3, 4 और 5 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं पति की पहचान मुंचन केवट के रूप में हुई है, जो आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। हांलाकि अनीता बिहार के पटना जिले की मूल निवासी थी। परिवार एक साथ ही दिल्ली में रहता था।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जाँच में अनीता का पति मुंचन घटना के बाद से ही फरार है, इसलिए उसे इस घटना का संदिग्ध मन जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है। हांलाकि फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
वहीं पड़ोसियों ने बताया कि सुबह घर का दरवाजा खुला देखकर और किसी भी हलचल न होने पर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

