Varanasi: मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने भारतीय रेल यातायात (IRTS) के 9 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक संवादात्मक बैठक किया। यह बैठक 2023 व 2024 के प्रशिक्षुओं के साथ किया गया। इस बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुशासन के सिद्धांतों तथा जनसेवा के प्रति दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
Varanasi: कार्यकाल के दौरान जनहित को रखें सर्वोपरि
मंडलायुक्त (Varanasi) ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यकाल के दौरान जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। साथ ही रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए नवाचार अपनाएं।
बैठक के दौरान अधिकारियों (Varanasi) ने भी विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मंडलायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने रेलवे संचालन, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और समन्वय की महत्ता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडलायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपनी सेवाओं से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

