Varanasi में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। रात ढाई बजे आए इस मैसेज में साफ तौर पर लिखा गया कि “बनारस कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी।” इस धमकी ने न केवल अधिवक्ता को बल्कि पूरे न्यायिक तंत्र को हिला दिया है इसको देखते हुए कचहरी (Varanasi) परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
बता दें कि पिछले 14 दिनों में यह चौथा मौका है जब कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी बीच अब अधिवक्ता को इस प्रकार से धमकी मिलने से पूरी कचहरी (Varanasi) परिसर में एक बार फिर से हलचल मच गई है।

सुरक्षा के दृष्टिगत एडीएम सिटी अलोक कुमार वर्मा, एसीपी कैंट, इंस्पेक्टर कैंट संग अन्य अधिकारी अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी से मिलने पहुंचे। उनसे मामले से जुडी पूरी जानकारी हासिल है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कचहरी परिसर (Varanasi) में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ फोर्स भ्रमण कर रही है। आने जाने वाले लोगों की सभी प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं।
Varanasi: बनारस कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हे
इस पुरे प्रकरण को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी का कहना रहा कि देर रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज भेज गया है। जिसमें लिखा था कि बनारस कचहरी (Varanasi) को बम से उड़ा देंगे, तुम्हे भी। इसकी सूचना जिलाधिकारी को दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील है कि इस तरह के धमकी भरे मैसेज से कार्य में बाधा आती है, इसलिए जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ें और उनपर कड़ी करवाई करें। वहीं इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकी पहले भी 3 बार कचहरी को मिल चुकी है। जिससे यह कहा जा सकता है कि यह मामला शंकराचार्य से जुड़ा नहीं है।

वहीं अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि वरिष्ट अभिवक्ता के शिकायत पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। साथ ही उनको सुरक्षा भी दी गयी है। वहीं पुलिस टीम का गठन करके कचहरी के चप्पे-चप्पे तैनाती की गई है। इस मैसेज को भेजेने वाले की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि श्रीनाथ त्रिपाठी शंकराचार्य पर दर्ज पाक्सो एक्ट मामले की पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में धमकी का संदर्भ और भी गंभीर हो जाता है। उन्होंने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया है और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी है।
