Varanasi: नवरात्र के पावन अवसर पर नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानों को पूरी तरह बंद करने का आदेश। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सिगरा स्थित वाराणसी स्मार्ट सिटी के सभागार में एक समीक्षा बैठकके दौरान ये निर्णय लिया गया है। आगामी चैत्र नवरात्र में शहर में धार्मिक वातावरण बना रहे इसलिए ये निर्णय लिया गया।

इस दौरान महापौर ने नवरात्र पर्व से पहले सभी प्रमुख देवी मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों का तत्काल निरीक्षण करने का आदेश दिया। साथ ही जिन रास्तों में गड़बड़ी है वहां तत्काल पैच वर्क कराने, गड्ढों की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया है।
Varanasi: जलकल विभाग को कड़ी चेतावनी
इसके साथ ही, जलकल विभाग (Varanasi) को कड़ी चेतावनी दी गई कि पर्व के दौरान शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता के दृष्टिगत सड़कों के किनारे नियमित चूने का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वहीं आलोक विभाग को मंदिरों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
