Varanasi: ईद का त्यौहार बीतने के बाद दालमंडी में ध्वस्तीकरण दूसरे दिन भी जारी रहा। PWD, पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। जहां बुलडोजर नहीं पहुंच पा रहा है, वहां पर मजदूर हथौड़ा लेकर तोड़-फोड़ की करवाई की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

दरअसल, दालमंडी वाराणसी शहर की प्राचीन गलीयों में से एक है। वर्तमान समय में इस गली के चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सड़क को 17.4 मीटर तक चौड़ा करने का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसके लिए दालमंडी (Varanasi) में स्थित 186 दुकान, मकान समेत 6 मस्जिद का ध्वस्तीकरण किया जायेगा। आपको बता दें कि रविवार को भी 30 मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया था।
Varanasi: बैरिकेडिंग कर आवाजाही बंद
ध्वस्तीकरण करवाई के पूर्व दालमंडी में पुलिस फोर्स ने दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है। साथ ही पुलिस की ओर से लगातार एनाउंसमेंट कर ध्वस्तीकरण (Varanasi) वाले स्थानों से लोगों को हटाया जा रहा है। दुकानदारों से लगातार दुकानें खाली करने की अपील की जा रही है।
आपको बता दें कि अब तक 46 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। हांलाकि इस से पहले हुई करवाई में 22 मकानों को जमींदोज कर दिया गया था, लेकिन ईद के कारण ध्वस्तीकरण की करवाई रोकी गई थी।
दालमंडी चौड़ीकरण के बाद इस सड़क पर 17.4 मीटर का मुख्य मार्ग रहेगा। जिससे विश्वनाथ आने-जाने वाले श्रद्धालु सुविधा रहेगी। इसके अलावा बिजली, सीवर और पानी की सभी व्यवस्थाएं अंडरग्राउंड कर दी जाएगी।
