Varanasi: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर के मिलने से पुरे संत समाज में खलबली मच गयी है। शंकराचार्य को टेक्स्ट मैसेज और वॉइस मेल में अभद्र भाषा के साथ जान से मारने की चेतावनी दी गई। बताया जा रहा है कि बीते कुछ वर्षों से शंकराचार्य “गौ माता-राष्ट्रामाता” अभियान के तहत देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर सक्रिय हैं। इसी बीच इस तरह की आयी धमकी से इलाके में सनसनी फैल गयी है। संत समाज का कहना है कि अधिवक्ताओं के माध्यम से जल्द शिकायत दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिर्मठ (Varanasi) के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर 1 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे गए। बार-बार अभद्रता भरे मैसेज आने से मैसेज भेजने वाले नंबर को ब्लाक कर दिया गया। जिसके बाद 6 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास वॉइस मेल के जरिये अपशब्दों का प्रयोग कर शंकराचार्य (Varanasi) को जान से मारने की धमकी दी गयी। इन संदेशों में उसके यात्रा के दौरान हमला करने की बात कही गयी है। जिससे सुरक्षा को लेकर संतों में चिंता बढ़ गयी है।
Varanasi: धमकी किसी सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा
अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती (Varanasi) द्वारा आगामी 3 मई से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में उनकी “गविष्ठी यात्रा” प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से वे लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करने और हर विधानसभा क्षेत्र में “रामा गौ धाम” स्थापित करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी बीच शंकराचार्य (Varanasi) के अनुयायियों का आरोप है कि गौ रक्षा जैसे धार्मिक और सामाजिक मुद्दे पर आवाज उठाने के कारण ही उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं आरोप यह भी है कि इस तरह की धमकी किसी सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती है।
हांलाकि मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। शंकराचार्य (Varanasi) के अधिवक्ताओं द्वारा संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कराया जायेगा। संत समाज ने प्रशासन से मामले की गंभीरता पर ध्यान देने और तत्काल जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




