Mirzapur: जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र का कतवारू के पूरा सदभावना नगर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आरही है। शनिवार की सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस भयानक वारदात से इलाके में अफरा तफरी फैल गयी है। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुँच जाँच में जुट गयी। गोली लगने के बाद राजीव सिंह को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि मृतक अधिवक्ता राजीव सिंह (50) विंध्याचल (Mirzapur) थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। वे शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में कई वर्षों से रहते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार के भी वह सुबह टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आ रहे थे कि इसी बीच सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक से दो लोग पहुंचे। इसमें एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी और दौड़कर बाइक की तरफ भागा लेकिन उसका साथी बाइक को चालू नहीं कर पा रहा था।
Mirzapur: पुरानी रंजिश ने ली जान
जिसके बाद उसने खुद बाइक को चालू किया इस दौरान आस-पास के लोग आ गये और बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी तरफ बढे, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने सभी लोगों पर तमंचा तान दिया। जिससे सभी लोग डर गए और पीछे हट गए। जाँच में पता चल कि मृतक (Mirzapur) व आरोपी दोनों एक गांव के हैं। पूर्व में गांव के ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। जिसके चलते हत्या हुई है। मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
घटना (Mirzapur) की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। जिसके बाद पुलिस टीम लगातार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी की आखों से आसूं रुकने का नाम ही नही ले रहे। दिनदहाड़े हुए इस हादसे ने सभी को दहशत में दाल दिया है। मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।




