• About
  • Advertise
  • EPaper
Saturday, May 9, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: दालमंडी में गरजा बुलडोजर, 43 भवनों पर शुरू हुई कार्रवाई, 20 दिन बाद फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण

by Kajal Seth
May 9, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi के ऐतिहासिक दालमंडी इलाके में शनिवार को चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। सुबह से ही इलाके में बुलडोजरों की गड़गड़ाहट, पुलिस की गश्त और प्रशासनिक हलचल के बीच 43 चिन्हित भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील कर दिया गया, जहां भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई।

लोक निर्माण विभाग (PWD) और विकास प्राधिकरण की टीमों ने शुक्रवार को ही क्षेत्र में मुनादी कराकर भवन स्वामियों और दुकानदारों (Varanasi) को मकान व दुकानें खाली करने का निर्देश दे दिया था। शनिवार सुबह से ही दालमंडी की संकरी गलियों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। अधिकांश दुकानों के शटर बंद रहे और इलाके में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।

प्रशासन की ओर से तीन बुलडोजर और दर्जनों मजदूरों को अलग-अलग टीमों में बांटकर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्तों को बंद कर दिया गया ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

300 पुलिसकर्मी और पीएसी रही तैनात

संवेदनशील माने जाने वाले मुस्लिम बाहुल्य इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। मौके पर करीब 300 पुलिसकर्मी, पीएसी जवान और महिला पुलिस बल तैनात रहे। पुलिसकर्मी हेलमेट और सुरक्षा जैकेट पहनकर इलाके की निगरानी करते नजर आए।

अभियान (Varanasi) के दौरान एडीसीपी भैरव बांगर, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी, आलोक कुमार वर्मा, पीडब्ल्यूडी अधिकारी ई.के.के. सिंह, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा समेत नगर निगम, बिजली विभाग और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Varanasi: 20 दिन बाद फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण

करीब 20 दिनों के अंतराल के बाद दालमंडी में दोबारा बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई है। अधिकारियों के अनुसार इस चरण में कुल 43 भवनों को गिराया जाना है और तीन दिनों के भीतर यह कार्रवाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रशासन का कहना है कि चौड़ीकरण परियोजना के तहत अब तक 181 भवनों में से 61 भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि 62 भवन पहले ही ध्वस्त किए जा चुके हैं। प्रभावित लोगों (Varanasi) को लगभग 39 करोड़ रुपये का मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है।

650 मीटर लंबी सड़क बनेगी मॉडल रोड

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना (Varanasi) के तहत करीब 650 मीटर लंबी सड़क को लगभग 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग के रूप में विकसित की जा रही है।

परियोजना के तहत सड़क पर सीवर लाइन, स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज, अंडरग्राउंड बिजली लाइन, इंटरनेट और टेलीफोन के तार बिछाए जाएंगे। सड़क (Varanasi) के दोनों ओर चौड़े फुटपाथ और हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही हेरिटेज लाइट्स और आकर्षक वॉल पेंटिंग्स के जरिए इस क्षेत्र को सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से भी नया स्वरूप दिया जाएगा।

छह मस्जिदें भी परियोजना के दायरे में

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना में कुल 187 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें 181 भवन और 6 मस्जिदें शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि मस्जिदों को लेकर फिलहाल संबंधित पक्षों से बातचीत की जा रही है और किसी भी कार्रवाई से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। PWD अधिकारियों के अनुसार, जो धार्मिक स्थल नजूल भूमि पर बने पाए जाएंगे, उनके संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल

कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों (Varanasi) में चिंता और असमंजस की स्थिति दिखाई दी। कई लोगों ने प्रशासन से अधिक समय देने की मांग की, ताकि वे अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा सकें।

also read

हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना जनहित और यातायात सुधार के उद्देश्य से चलाई जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि सड़क चौड़ी होने के बाद दालमंडी और आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी और काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना अधिक सुगम हो जाएगा।

Related Posts:

  • Varanasi: दालमंडी में सभी दुकानें बंद, ध्वस्तीकरण के…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Varanasi: दालमंडी में फिर शुरू हुई चौड़ीकरण की…
  • दालमंडी में चौड़ीकरण को लेकर PWD की अल्टीमेटम से…
  • Varanasi Dalmandi: दालमंडी में ध्वस्तीकरण का कार्य…
  • वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
Previous Post

“मैं सुवेंदु अधिकारी शपथ लेता हूं…” बंगाल में BJP युग की शुरुआत, जश्न में डूबे समर्थक!

Next Post

Varanasi: मार्कण्डेय महादेव में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Next Post
varanasi

Varanasi: मार्कण्डेय महादेव में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: मार्कण्डेय महादेव में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
  • Varanasi: दालमंडी में गरजा बुलडोजर, 43 भवनों पर शुरू हुई कार्रवाई, 20 दिन बाद फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण
  • “मैं सुवेंदु अधिकारी शपथ लेता हूं…” बंगाल में BJP युग की शुरुआत, जश्न में डूबे समर्थक!
  • Varanasi: जयमाल के बीच पहुंचा प्रेमी, दुल्हन बोली- ‘मेरे पवन को मत मारो’; बिना शादी लौटी बारात
  • गंगोत्री से गंगासागर तक…बंगाल में BJP सरकार बनने पर काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक, सनातन एकता का लिया गया संकल्प
  • ऑनलाइन जमा करेंगे प्रॉपर्टी टेक्स तो मिलेगा 12% तक का छूट, Varanasi नगर निगम की नई योजना शुरू, जानिए कैसे करें आवदेन
  • Dalmandi News: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान तेज, 9 मई से 43 भवनों पर गरजेगा बुलडोजर, ध्वनि यंत्र से दी गई अंतिम चेतावनी
  • Varanasi: डायरी में लिखा ’सॉरी’, विनायक प्लाजा में मिला युवक का शव, शरीर पर पाए गए कई कटे के निशान
  • BHU के दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, सीर गेट पर चले ईंट-पत्थर, इलाके में हड़कंप
  • Varanasi: खबर का असर….रविदास पार्क के पास सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, लोगों ने जताया आभार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: मार्कण्डेय महादेव में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
  • Varanasi: दालमंडी में गरजा बुलडोजर, 43 भवनों पर शुरू हुई कार्रवाई, 20 दिन बाद फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण
  • “मैं सुवेंदु अधिकारी शपथ लेता हूं…” बंगाल में BJP युग की शुरुआत, जश्न में डूबे समर्थक!
  • Varanasi: जयमाल के बीच पहुंचा प्रेमी, दुल्हन बोली- ‘मेरे पवन को मत मारो’; बिना शादी लौटी बारात
  • गंगोत्री से गंगासागर तक…बंगाल में BJP सरकार बनने पर काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक, सनातन एकता का लिया गया संकल्प
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव