Varanasi: तकनीक और पुलिस की संवेदनशील पहल ने सोमवार को एक युवक की जिंदगी बचा ली। मेटा एआई अलर्ट सिस्टम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि चोलापुर क्षेत्र के 26 वर्षीय एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किया है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना चौबेपुर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। उप निरीक्षक राजेंद्र यादव, उप निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, कांस्टेबल जुगनू पासवान एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका की टीम युवक के घर पहुंची और उससे बातचीत कर उसकी काउंसलिंग की।
Varanasi: सकारात्मक ढंग से करें सामना
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक किसी निजी कारण से मानसिक तनाव में था। पुलिस टीम (Varanasi) ने उसे धैर्यपूर्वक समझाते हुए जीवन के महत्व, पारिवारिक जिम्मेदारियों और कठिन परिस्थितियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस की मानवीय पहल का असर हुआ और युवक ने आत्महत्या जैसा कदम न उठाने तथा भविष्य में इस प्रकार की कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करने का संकल्प लिया।

