Teej Fair: महिला मंडल काशी द्वारा आयोजित श्रावणी तीज मेला-2026 का आयोजन शनिवार एक अगस्त को वाराणसी के महमूरगंज स्थित शुभम बैंक्वेट एंड हॉल में किया जाएगा। महिला मंडल काशी की अध्यक्षा रीता प्रकाश एवं मंत्रिणी पल्लवी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के 51 वर्षों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवाभावी यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस मेले में वाराणसी सहित देश के विभिन्न शहरों की महिला उद्यमियों द्वारा 70 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

Teej Fairs: काशी के साथ-साथ अन्य शहरों के भी लगेंगे स्टॉल
इनमें हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा, खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन एवं लोक कला से जुड़ी आकर्षक वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय होगा। कार्यक्रम संयोजिका बेला अग्रवाल, मालिनी चौधरी, श्वेता शाह एवं सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेले (Teej Fair) में काशी के साथ-साथ कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, दिल्ली, प्रयागराज, कोटा, पटना, बेंगलुरु एवं जयपुर से भी स्टॉल लगाए जाएंगे।
जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसे को न्योता, बड़ी घटना के इंतजार में बिजली विभाग!
पूरे मेला (Teej Fair) परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। आयोजकों ने शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं एवं परिवारों से इस पारंपरिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला उद्यमिता, लोक संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

