लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं नेतृत्व को मजबूत करने के लिये प्रदेश स्तर पर नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन जिला, मण्डल एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत ”स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी” से आगे बढ़कर महिलाओं द्वारा नेतृत्व वाली स्वच्छता में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने के लिये 7 से 30 मार्च तक स्वच्छोत्सव” अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में 22 मार्च से माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों – मॉ शैलपुत्री, मॉ ब्रहमचारिणी, मॉ चन्द्रघंटा, मॉ कूष्मांडा, मॉ स्कंदमाता, मॉ कात्यायनी, मॉ कालरात्रि, मॉ महागौरी एवं मॉ सिद्धिदात्री की शक्तियों की पहचान कराते हुए इन 9 रूपों के अनुसार निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयासों को पहचान कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रत्येक जोन की निम्नानुसार महिलाओं को सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल मे आयोजित एक कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
sudha jaiswal