• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

PM मोदी काशी में करेंगे 20 घंटे प्रवास, तैयारियां पूरी, 6350 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

by Kajal Seth
April 27, 2026
in वाराणसी
0
pm modi
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की दो दिनी काशी यात्रा में कम समय शेष रहने पर बरेका मैदान में  तैयारियों को फाइनल टच देने में सरकारी मशीनरी ने पूरी ताकत झोंक दी है। महिला सम्मेलन स्थल पर ब्लाक बनाकर कुर्सियां लगा दी गयी है। जगह- जगह कटआट्स, प्रकाश के इंतजाम, मैटिंग समेत अन्य शेष कार्यों को पूरा करने के लिए श्रमिकों की फौज लगी है।

रंग- रोगन, कटाई- छटाई भी जारी

कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए काम बांटकर अफसर भी श्रमिकों के साथ सभा स्थल पर डटे हैं। बीएलडब्ल्यू के अंदर से लेकर पूरे शहर में साफ- सफाई, रास्तों का रंग- रोगन, डिवाइडर पर लगे पौधों की काट- छांट लगभग समाप्ति की ओर हैं। कार्यक्रम स्थल जगमग होने से अब तैयारियां फाइनल होने के कगार पर हैं।

PM मोदी के कार्यक्रम लिए की जा रही तैयारियों का प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी ने देर शाम तक कई राउंड जायजा लिया। बरेका मैदान और गेस्ट हाउस की तरफ जाने वाले रास्ते पर जगह- जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। गाड़ियों की पार्किंग के लिए चिह्नित किए गए स्थानों पर भी साफ- सफाई, बैरिकेडिंग का काम भी पूरा हो चला है।

सेफ्टी आडिट में जुटे अधिकारी

कार्यक्रम स्थल पर लाइटिंग, पंखे, कूलर भी लगाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी, विद्युत सुरक्षा विभाग, अग्निशमन के अधिकारी सेफ्टी आडिट में जुटे हैं। वहीं भजपा नेताओं में जगह- जगह कटआउट व होर्डिंग्स लगाने की होड़ मच गयी है। कई नेताओं ने अपनी बड़ी- बड़ी होर्डिंग्स कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगवा दी हैं। वहीं PM मोदी के 29 अप्रैल को सुबह बरेका गेस्ट हाउस से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक अनौपचारिक रूप से रोड शो को देखते हुए पूरे शहर को चमकाया जा रहा है।

राज्यपाल व सीएम करेंगे PM  की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिनी दौरे पर 28 अप्रैल को काशी पहुंचने पर उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगवानी करेंगे। PM के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उप्र के दोनों डिप्टी सीएम समेत प्रदेश के कई मंत्री भी आएंगे। राज्यपाल व मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के पहुंचने पर उनका स्वागत करेंगे।

6350 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनी काशी दौरे पर 28 अप्रैल को दोपहर में बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। PM  मोदी का करीब 20 घंटे का काशी प्रवास होगा। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से PM बरेका हेलीपैड आएंगे। वहां से बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। शाम पांच बजे बरेका मैदान पर PM मोदी लगभग 6,350 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन करेंगे।

48 परियोजनाओं को राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री काशी दौरे में 1,050 करोड़ से अधिक की लागत वाली पूरी हो चुकी 48 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का विस्तारीकरण, कज्जाकपुरा व कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन और भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें जल जीवन मिशन के तहत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाएं, चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास और नागवा स्थित संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।

सार्वजनिक सेवाओं और खेलों में सुधार भी प्रमुखता से किए जा रहे हैं, जिनमें यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, रामनगर में 100 बिस्तरों वाला वृद्धाश्रम व भेलूपुर जल शोधन संयंत्र में एक मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री तिब्बती अध्ययन केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोवा रिग्पा भवन व अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के साथ पारंपरिक चिकित्सा को एकीकृत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

5,300 करोड़ के 112 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

PM मोदी अपनी इस काशी यात्रा में लगभग 5,300 करोड़ की 112 से अधिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें अमृत 2.0 के तहत 13 सीवरेज और जल आपूर्ति योजनाएं, श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में 500 बेड वाले बहु-विशेषज्ञ अस्पताल, भोजुबीर और सिगरा में बाजार परिसरों और कार्यालयों का निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण, 198 बिस्तरों वाले अस्पताल का पुनर्निर्माण, 100 बेड वाले गहन चिकित्सा ब्लॉक का निर्माण तथा अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट सहित प्रमुख घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है।

करोड़ो से अधिक की राशि भी करेंगे हस्तांतरित

शासन और सामाजिक कल्याण अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री रामनगर में एकीकृत संभागीय कार्यालय, नगर निगम कार्यालय भवन और एक सरकारी बाल आश्रय गृह और किशोर न्याय बोर्ड की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस के रूप में 105 करोड़ से अधिक की राशि भी हस्तांतरित करेंगे।

PM वाराणसी जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसमें गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण भी शामिल है। यह परियोजना रेल यातायात में भीड़ कम करके, रसद दक्षता बढ़ाकर, बहु-मार्गीय संपर्क को मजबूत करके और यातायात को सुगम बनाकर वाराणसी और चंदौली जिलों को लाभ पहुंचाएगी। इससे काशी विश्वनाथ धाम, रामनगर क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 तक पहुंच में सुधार होगा, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ रेल संपर्क मजबूत होगा।

दो नई अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे झंडी

PM मोदी 28 अप्रैल को दो नई अमृत भारत ट्रेन काशी से बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेनें किफायती और आधुनिक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के बीच संपर्क बढ़ाएंगी।

also read

बनारस-पुणे सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना आसान होगा, जबकि अयोध्या-मुंबई सेवा से श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र तक संपर्क बेहतर होगा और प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

Related Posts:

  • PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट…
  • वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
  • Varanasi: 17 दिन में दूसरी बार काशी पहुंचे सीएम,…
  • Modi in Banaras: मोदी ने दी गारंटी, कहा - तीसरी पारी…
Previous Post

Varanasi: पीएम दौरे से पहले अंतिम चरण में तैयारी, चंद्रावती में गंगा किनारे बन रहा शानदार घाट

Next Post

Mau: खेत में मिला 17 वर्षीय छात्र का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

Next Post
Mau

Mau: खेत में मिला 17 वर्षीय छात्र का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव, दोस्त हिरासत में
  • Varanasi में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 9 मीटर नीचे, 1 से 2 सेमी की रफ़्तार से बढ़ रहा पानी
  • Dalmandi सड़क चौड़ीकरण: लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा, मस्जिद कमेटी ने खुद शुरू कराया कार्य
  • Kashi में संतों का प्रदर्शन: बुलडोजर पर 5.5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय
  • Kashi के केदारेश्वर महादेव का आध्यात्मिक रहस्य: बिना केदारनाथ यात्रा किए मिलता है भगवान शिव का आशीर्वाद
  • Sonbhadra: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग की बदहाल स्थिति पर विधायक भूपेश चौबे सख्त, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी से की वार्ता
  • शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफ़ा, एक्स पर पोस्ट कर पीएम को दी जानकारी, भावुक लहजे में रखी अपनी बात
  • Kashi: अस्सी घाट पर जलकुंभी से गंगा की खूबसूरती पर लगा दाग, नाव संचालन और जलीय जीवन पर भी मंडराने लगा खतरा
  • Chandauli: गंगा पुल से कूदे दो गोवंश तस्कर, इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरा गंभीर, 11 गोवंश बरामद
  • Accident: दो कारों की टक्कर में पांच गंभीर घायल, हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर भीषण सड़क हादसा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव, दोस्त हिरासत में
  • Varanasi में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 9 मीटर नीचे, 1 से 2 सेमी की रफ़्तार से बढ़ रहा पानी
  • Dalmandi सड़क चौड़ीकरण: लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा, मस्जिद कमेटी ने खुद शुरू कराया कार्य
  • Kashi में संतों का प्रदर्शन: बुलडोजर पर 5.5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय
  • Kashi के केदारेश्वर महादेव का आध्यात्मिक रहस्य: बिना केदारनाथ यात्रा किए मिलता है भगवान शिव का आशीर्वाद
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव