Varanasi: लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को नदी के जलस्तर में करीब दो इंच की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद घाटों पर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है।

पानी के बढ़ते दायरे को देखते हुए घाटों के किनारों (Varanasi) पर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकना है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा की तेज धारा अपने साथ भारी मात्रा में जलकुंभी भी बहाकर ला रही है। इससे घाटों की स्वच्छता बनाए रखने और नौकाओं की आवाजाही में परेशानी आ रही है।

Varanasi: नाविक बरत रहे हैं खास सतर्कता
फिलहाल गंगा में नौकाओं का संचालन पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन नाविक बेहद सावधानी बरत रहे हैं। हादसों से बचने के लिए तय क्षमता से कम सवारियों को ही नावों पर बैठाया जा रहा है।सभी नावों (Varanasi) पर लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी सुरक्षा सामान रखना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन और नाविक संघ मिलकर आने वाले पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं।

नहीं रहे सादगी और ईमानदारी के प्रतीक विधायक आलमबदी, लोगों ने जताया शोक
स्थानीय प्रशासन पल-पल गंगा के जलस्तर (Varanasi) पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन अगर जलस्तर और बढ़ता है तो नई पाबंदियां या अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही घाट पर आने वाले हर व्यक्ति से पानी के करीब न जाने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।
