• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

महाशिवरात्रि पर मार्कंडेय धाम में लाखों भक्तों ने लगाई हाजिरी

by Abhishek Seth
February 18, 2023
in वाराणसी
0
महाशिवरात्रि पर मार्कंडेय धाम में लाखों भक्तों ने लगाई हाजिरी
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राहुल सोनी

वाराणसी। कैथी स्थित गंगा गोमती संगम तट पर स्थित मार्कंडेय महादेव धाम कैथी में शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दो दिवसीय शिवरात्रि उत्सव के पहले दिन लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। भोर से प्रारंभ स्नान और पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा।

इस दौरान मंदिर प्रांगण के बाहर मेला भी लगा रहा। मेले में महिलाओं की संख्या अधिक रही। श्री राम लिखे बिल्वपत्र, धतूरा, चन्दन, भांग आदि से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया। मेले में आस पास के गावों भन्दहाकला और राजवारी तक दिखता रहा। शुक्रवार की रात्रि से ही दूर दराज की महिलाएं मेला क्षेत्र में जुटने लगीं थी। सभी धर्मशालाओं और रेन बसेरा आदि में कहीं कोई जगह नही बची थी। सारे दिन पूरा मेला क्षेत्र परम्परागत विवाह एवं मंगल गीतों से गुंजायमान रहा। टोलियों में महिलाओं ने धाम पहुच कर मार्कंडेय महादेव और माता पार्वती का विधिवत पूजन किया।

मेले में घर गृहस्थी के सामानों की जम कर खरीदारी भी हुई। प्रमुख रूप से इस मेले की विशेषता वाले सामान जैसे गोडा, पाटी, मचिया, सील लोढ़ा, ओखली, नार-मोट, अचार का मसाला आदि की जम कर खरीदारी हुई। इस बार मेले में प्रशासन द्वारा झूला, चरखी, जादू, सर्कस आदि लगाने की अनुमति देने से अंतिम समय में इंकार कर दिया गया था। इस कारण बच्चों में काफी निराशा रही। मेले की प्रशासनिक व्यवस्था शनिवार को काफी  मुस्तैद रही। चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह, थाना प्रभारी चोलापुर राजेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी लोग मेले की व्यवस्था की देख रेख में लगे रहे। इस दौरान पुलिस ने मनचलों और उचक्कों पर विशेष नजर रखी। महिला पुलिस मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन व्यवस्थित ढंग से रहे, इसके लिए मुस्तैद थी। स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, जल निगम आदि द्वारा भी मेले की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया।

Related Posts:

  • Sawan First Somvar
    Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
  • Mahila Mandal Kashi
    Mahila Mandal Kashi : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के…
  • Rathyatra Mela
    Rathyatra Mela 2023 : डोली पर सवार होकर मनफेर के लिए…
  • Mankameshwar Temple
    Mankameshwar Temple: प्रयागराज के इस मंदिर में लगती…
  • Saawan Third Monday
    Saawan Third Monday: मौसम की नरमी और तल्खी के बीच…
  • Saawan 4th Monday
    Saawan 2nd Monday: सावन के दूसरे सोमवार बम-बम हुई…
Tags: markandey mahadev
Previous Post

कर्दमेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़े हजारों भक्त

Next Post

चित्रकूट में महाशिवरात्रि पर मतगजेंद्र नाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Next Post
चित्रकूट में महाशिवरात्रि पर मतगजेंद्र नाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता

चित्रकूट में महाशिवरात्रि पर मतगजेंद्र नाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.