Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज तहसील में लेखपालों और उपजिलाधिकारी सदर के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। धारा 24 के एक मामले में लेखपाल रामचन्द्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने को लेकर नाराज तहसील के लेखपालों ने कलमबंद कर संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। लेखपाल एसडीएम सदर के स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन के चलते तहसील के राजस्व कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।
निस्तारण को लेकर लगातार किया जा रहा टालमटोल
लेखपालों का आरोप है कि धारा 24 के तहत पत्थरगढ़ी नहीं किए जाने पर लेखपाल रामचन्द्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। जब कार्रवाई के नियम और आधार के बारे में जानकारी मांगी गई तो कथित तौर पर अधिकारी (Sonbhadra) नाराज हो गए। लेखपालों का कहना है कि मामले की जांच आख्या 18 सितंबर को प्राप्त हो जाने के बावजूद कार्रवाई और मामले के निस्तारण को लेकर लगातार टालमटोल की गई।
Sonbhadra: लेखपालों ने लगाये गंभीर आरोप
आंदोलनरत लेखपालों (Sonbhadra) ने एसडीएम सदर पर अनुचित शब्दों के प्रयोग, मौखिक आदेश देकर कार्य कराने, बाद में आदेश से मुकरने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। लेखपालों का कहना है कि लगातार कथित दबाव और व्यवहार से परेशान होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
ये भी पढ़े:- वाराणसी के पांच सितारा होटल में 1.71 करोड़ के गबन का आरोप
लेखपालों ने साफ किया कि एसडीएम सदर के स्थानांतरण (Sonbhadra) तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि लेखपाल रामचन्द्र के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी एसडीएम सदर की होगी।

