Mau: दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक शादी वाले घर में बड़ा हादसा हो गया। टेंट लगाते वक़्त तीन लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, एक मंजिला घर के छत पर महमूद, इरफान और कामिल टेंट लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान टेंट तार को छू गया, जिसके बाद तीनो हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। तार की चपेट में आने से तीनों झुलस गए।

इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई, सभी उन्हें बचाने छत की ओर भागे लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बतातें चलें कि मृतकों में एक व्यक्ति घर का सदस्य और अन्य दो टेंट लगाने वाले थें। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस (Mau) ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mau: हाई टेंशन तार बनी मौत की वजह
घटना के बारे में बताते हुए सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह (Mau) ने कहा कि डोमनपुरा इस्लामाबाद इलाके में अबुल हसन के घर में उनके बेटे की शादी थी इस बीच उनके बेटे और कर्मचारी छत पर टेंट लगा रहे थे। जिसे लगाते वक़्त टेंट का एक हिस्सा बिजली की हाई टेंशन तार से छू गया।
पुलिस ने शवों को पीएमओ भेजा
उन्होंने आगे कहा कि इसकी सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से स्थानीय पुलिस बल, मजिस्ट्रेट (Mau) और फायर ब्रिगेट की टीम घटना स्थल पर पहुंची और तीनो व्यक्तिओं के शवों को हॉस्पिटल भेजा। जहाँ जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।फ़िलहाल पुलिस आगे की कानूनी कारवाई में जुटी है।
ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट MDR चार्ज को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन
