• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

OBC Voters: सियासी जंग में ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ बनेगा सशक्त हथियार, भाजपा हर विधानसभा में चलाएगी अभियान

by Abhishek Seth
October 20, 2023
in राजनीति
0
OBC Voters
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • जितेन्द्र श्रीवास्तव

OBC Voters: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ लगी हुई है। कमोवेश सभी राजनीतिक दल हर वर्ग के वोटरों को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रही है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। ऐसे में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी भला कहां पीछे रहने वाली है।

केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की बदौलत वोटरों [OBC Voters] को रिझाने में भाजपा कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में भाजपा आगामी लोकसभा के सियासी जंग में ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ को सशक्त हथियार बनाने में अभी से जुट गयी है। लखनऊ में हुई कार्यशाला के दौरान पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को इस बाबत प्रशिक्षण देकर इसके लिए हर जिले में अलग टीम बनाने पर जोर दिया है।

राजनीतिक गलियारों में गहरी नजर रखने वालों की माने तो लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सभी राजनीतिक दल ओबीसी वोटरों [OBC Voters] को अपनी ओर करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के ओबीसी वोटरों पर खास नजर रखी जा रही है। ओबीसी वोटरों के मसले पर भाजपा पूरी तरह गंभीर है। यहीं वजह है कि भाजपा प्रदेश के विभिन्न जिलों में दलित सम्मेलन आयोजित कर रही है। 17 अक्टूबर को शुरू हुआ दलित सम्मेलनों का सिलसिला आगामी दो नवम्बर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक रैली के साथ समाप्त होगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा ओबीसी वर्ग तक ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ पहुंचाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में अभियान [OBC Voters] चलाने की योजना बना रही है। इसके लिए विधानसभावार अलग से टीम बनाई जा रही हैं। ये टीमें ओबीसी के बीच पहुंचकर उन्हें इस योजना के फायदे बताएंगी और उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगी। इस अभियान के यूपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में हर विधानसभा क्षेत्र में टीम बनाने के लिए ट्रेनिंग की शुरूआत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ हस्तशिल्पियों के लिए कारगर [OBC Voters] साबित हो रही है। पुश्तैनी कारीगरों को इससे जोड़ा जाना चाहिए। चाहे वह गलीचा बीनने वाले हो या फिर दरियां बनाने वाले, बर्तन बनाने या बाल काटने वाले, खिलौने बनाने वाले हो या फिर माला गूथने वाले। इसके अलावा कारपोंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार आदि। इन सभी लोगों को पदाधिकारी और कार्यकर्ता विश्वकर्मा योजना का फायदा दिलवाने की कोशिश करेंगे।

    OBC Voters: देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है हस्तशिल्पी

    पार्टी सूत्रों की माने तो कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर पात्र हस्तशिल्पियों को योजना की जानकारी देंगे और उन्हें योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में एक-एक हजार लोगों की सूची बनाकर उनका पंजीकरण करवायेंगे और लोन दिलाने में मदद करेंगे। इस योजना में 18 तरह के परंपरागत कार्यों को शामिल किया गया है। क्योंकि ये हस्तशिल्पी देश के अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • India
      India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
    • Uniform Civil Code
      समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
    • NDA-SBSP
      NDA-SBSP: जातीय समीकरण में फंसेगा भाजपा-सुभासपा…
    • Mission-2024
      Mission-2024: पूर्वांचल में फिर से खाता खोलने को सपा…
    • Year Ender 2024
      Year Ender 2024: देश की 10 बड़ी राजनीतिक घटनाएं,…
    • download
      भाजपा ने की चुनावी अभियान की शुरूआत
    Tags: loksabha electionLoksabha Election 2024Mission 2024modi in loksabha
    Previous Post

    Nagar Nigam: वाराणसी में अब QR कोड के माध्यम से उठाया जाएगा कूड़ा, नगर आयुक्त व महापौर ने किया उद्घाटन

    Next Post

    Navratri 6th Day: मां कात्यायनी का दर्शन पूजन करने को लेकर लगा रहा तांता, भोर से ही चलता रहा दर्शन पूजन

    Next Post
    Navratri 6th Day

    Navratri 6th Day: मां कात्यायनी का दर्शन पूजन करने को लेकर लगा रहा तांता, भोर से ही चलता रहा दर्शन पूजन

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
    • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
    • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव