• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Royal Dispute: कमिश्नरेट दरबार पहुंची राजकुमारियां, कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

by Abhishek Seth
June 28, 2023
in वाराणसी
0
Indian Democracy
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। काशी के राजपरिवार में आपसी फूट (Royal Dispute) अब कानूनी रूप से जनता के सामने आ गई है। एक ओर जहां कुंवर अनंत नारायण सिंह की ओर से बहनों के खिलाफ सामान चोरी करने के मामले में रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, अब उनकी बहन राजकुमारी विष्णुप्रिया ने वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से न्याय की गुहार लगाई है।

विष्णुप्रिया ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन से मिलकर इस पूरे मामले (Royal Dispute) से अवगत कराया है। उन्होंने कमिश्नर को दिए पत्र में लिखा कि वह वाराणसी की एक प्रतिष्ठित, धार्मिक व विदुषी महिला हैं। उनके खिलाफ आपसी मिली भगत करके झूठे कथनों के आधार पर रामनगर दुर्ग के कर्मचारी राजेश कुमार शर्मा व कौशलेंद्र शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।

    उन्होंने बताया कि रामनगर थाने में जो मुकदमा (Royal Dispute) उनके खिलाफ दर्ज है, उसमें उनकी बहन कुमारी कृष्णप्रिया तथा उनके उनके पुत्र वरद नारायण सिंह व वल्लभ नारायण सिंह को दोषी ठहराया गया है। मुकदमे के अनुसार, जिस कमरे (इयोदी कोट) में चोरी होना बताया गया है, वह हमारे आवासीय क्षेत्र में है। जो क्षेत्र हमारे कब्जे में है, उसमें किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश न्यायालय द्वारा वर्जित किया गया है। फिर कैसे उसमें स्थित सामान के चोरी होना या ना होना विपक्षी राजेश कुमार शर्मा कैसे बता सकता है।

    जिस सामान की चोरी बताई गई, वह सामान पुलिस की टीम के सामने हमारे भाई डॉ० अनन्त नारायण सिंह के कमरे से प्राप्त हुआ है। जिसकी विडियो रिकार्डिंग मेरे पास सुरक्षित है, फिर चोरी का मुकदमा हमारे खिलाफ कैसे लिखाया जा सकता है।

    Royal Dispute: मुकदमे के आरोपी काशी में जब नहीं थे मौजूद, तो कैसे की चोरी

    यदि चोरी हुई है, तो चोरी की रिपोर्ट (Royal Dispute) डॉ० अनन्त नारायण सिंह के खिलाफ लिखा जाना चाहिए, न कि हम प्रार्थिनी व हम प्रार्थिनी की बहन तथा उनके पुत्रों के खिलाफ लिखा जाना चाहिए। मुकदमे में जिस दिन घटना का वर्णन किया गया है, उसके पहले ही वरद नारायण सिंह दिनांक 22 जून 2023 को इंडगो 6ई 501 से वाराणसी से दिल्ली के लिए प्रस्थान किए थे।

    इसके बाद फिर पुनः 24 जून 2023 एयर एशीया आई 5 784 से दिल्ली से लखनऊ अपने परिवार के पास वापस आए और घटना तिथि 25 जून 2023 को उनके पुत्र श्रीमंत माधव नारायण सिंह का जन्मदिन लखनऊ के स्प्रीन जिन अर्पाटमेंट के फैल्ट नं0 302 में सपरिवार मनाया गया। इसके बाद 26 जून 2023 को लखनऊ से दिन 1 बजकर 30 मिनट पर अपने निजी कार से वाराणसी के लिए वापस चले और रात्रि 6 बजकर 30 मिनट पर रामनगर किला में प्रवेश किए, फिर किस प्रकार से श्रीवरद नारायण सिंह तथाकथित चोरी की घटना में शामिल हो सकते है।

    Royal Dispute

    विष्णुप्रिया ने कमिश्नर से मिलकर दिए एप्लीकेशन (Royal Dispute) में बताया कि वे अपने क्षेत्र के अधीन कमरे का स्वतः ताला क्यो तोड़ेंगी। उन्होंने इस दौरान पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सामानों के चोरी होने का दावा किया गया है, वह सामान डॉ० अनन्त नारायण सिंह के क्षेत्र वाले बन्द कमरे से पुलिस टीम ने बरामद किया है। फिर पुलिस किस आधार पर व किसके दबाव में असत्य तथ्यों के आधार पर उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज कर सकता है।

    कुमारी विष्णुप्रिया ने मुकदमे (Royal Dispute) के वादी राजेश शर्मा और उनके साथ के कर्मचारी कौशलेंद्र शर्मा पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी सामान राजेश व कौशलेन्द्र द्वारा पूर्व में चोरी किए गए है और पकड़े जाने के भय से इन्होनें अपनी चोरी छिपाने के लिए हमारे विरुद्ध षड्यंत्र कर झूठा व फर्जी मुकदमा दर्ज कराके मेरे भाई डा० अनन्त नारायण सिंह के कमरे से बरामद दिखाकर उनको भी अपने इस पड़यंत्र में शामिल करने का कुत्सीत प्रयास किया गया है। जिससे काशी राज परिवार की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है।

    उपरोक्त समस्त घटना का उल्लेख हमारी ओर से रामनगर थाना प्रभारी को प्रस्तुत कराया जा चुका है, किन्तु अभी तक उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई है। राजपरिवार को अब वाराणसी कमिश्नरेट से ही न्याय की उम्मीद है।

    Subscribe our YouTube Channel

    Related Posts:

    • Indian Democracy
      Royal Family Dispute: काशी राजघराने में बढ़ा आपसी…
    • India
      India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
    • Indian Democracy
      Kashi Rajparivar Case: चार लोगों के खिलाफ मुकदमे की…
    • Indian Police
      Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
    • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
      जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
    • Sawan First Somvar
      Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
    Tags: ramnagar durga mandirramnagar fortRoyal Family Dispute
    Previous Post

    मिशन नन्द बाबा के तहत किसानों को दो नई योजनाओं की सौगात

    Next Post

    EX-MLA Vijay Mishra Case: गैंगरेप मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र व बेटा कोर्ट में पेश, एसटीएफ प्रभारी का बयान

    Next Post
    MLA Vijay Mishra case

    EX-MLA Vijay Mishra Case: गैंगरेप मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र व बेटा कोर्ट में पेश, एसटीएफ प्रभारी का बयान

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
    • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
    • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
    • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
    • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.