Varanasi के सारनाथ स्थित पचकोशी पैगंबरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम उस वक़्त हडकंप मच गया जब 3 मंजिला मकान अचानक ढह गया। मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था जिसके चलते अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान जमींदोज हो गया। बताया जा रहा हैं कि यह मकान राजू खान का था। धमाके के बाद मलबे में पटाखा कारोबारी के परिवार के करीब छह लोग दब गए जिनमे से 3 लोगों को निकला गया हैं। इस धमाके से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरातफरी मच गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सारनाथ पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, शाम 5:40 बजे तक राजू खान की मां मलबे में दबी हुई थीं। उन्हें निकालने के लिए बचाव दल सर्च ऑपरेशन चला रहा हैं।

Varanasi अन्य मकान भी छतिग्रस्त
आपको बतादें कि (Varanasi) धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजू खान के मकान के बगल में स्थित दूसरे मकान का बाहरी हिस्सा भी ढह साथ ही कुछ अन्य मकान भी छतिग्रस्त होगए। विस्फोट के बाद आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ये भी पढ़े:- हाईटेंशन तार बना काल, करंट से झुलसकर ट्रक खलासी की मौत
इस दौरान एडिशनल सीपी शिव हरी मीणा (Varanasi) ने बताया कि हमे सूचना मिली की सारनाथ स्थित एक मकान गिर गया हैं, वहीं पुलिस टीम सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एम्बुलेंस व सभी पुलिस ऑफिसर्स मौके पर पहुंचे, और बचाऊ कार्य शुरू किया। उन्होंने बतया कि मलबे में दबे 3 लोगों को निकाला गया, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया।

वहीं अन्य परिवार की खोज जारी है। साथ ही एक महिला की मलबे में अभी दबे होने की बात कही गई हैं जिसे टीम के द्वारा रेस्क्यू करने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने आगे बताया की प्रथम दृष्टिया में या बात सामने आई हैं कि यहाँ पर अवैध पटाखे बनाया जा रहा था। इसको लेकर फ़िलहाल (Varanasi) पुलिस जाँच में जुटी हुई हैं।
