• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Saturday, August 29, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home स्पेशल स्टोरी

Varanasi: काशी में एक ऐसा गांव, जहां 24 स्वतंत्रता सेनानियों का घर, यहां घर में थे आजादी के दीवाने

by Abhishek Seth
August 13, 2024
in स्पेशल स्टोरी
0
Varanasi
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: भगवान शिव की नगरी काशी मंदिरों का शहर है, तो यहां की मिट्टी में आजादी की लहर भी है। भारत छोड़ो आंदोलन हो या स्वतंत्रता संग्राम का कोई आंदोलन, हर बार काशी ने जंग-ए-आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। काशी में एक ऐसा भी गांव है, जहां 24 स्वतंत्रता सेनानियों का परिवार है।

अगस्त क्रांति के दौरान काशी के इस गांव के लोगों ने जंग-ए-आजादी में अपना बखूबी योगदान दिया था। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के आह्वान पर पूरे देश में क्रान्ति छिड़ गई थी। 9 अगस्त से पूरे देश में लोग जगह-जगह आंदोलन कर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराने लगे थे। ऐसे में वाराणसी और चंदौली ने भी आन्दोलन कर अपनी भूमिका निभाई। तब चंदौली भी बनारस का हिस्सा हुआ करता था।

वाराणसी शहर से लगभग 40 किमी दूर एक ऐसा गांव है, जिसका नाम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए स्वर्ण अक्षरों में याद किया जाता है। गांव के लोगों का कहना है कि आजादी की आहट के बाद पूर्वांचल के स्वतंत्रता सेनानियों ने भी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस सूची में वाराणसी जिले के करखियांव गांव के स्वतंत्रता सेनानियों का नाम भी शामिल है। इस सूची में कुछ महिलाएं भी हैं।

करखियांव में पांच बार प्रधान रहे विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी चंदौली (तब बनारस) जनपद के हिंगुतर गांव में थी। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने बंबई अधिवेशन ने करो या मरो का नारा दिया था। इसके बाद पूरे देश में आजादी की लड़ाई का बिगुल बज गया। क्रांतिकारी जगह-जगह सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराने लगे। इसी कड़ी में हिंगुतर व आसपास के कई जगहों नौजवान चंदौली के धानापुर और सैयदराजा थाने पर भी तिरंगा फहराने पहुंचे। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद अंग्रेजी हुकूमत जमाना हो गई थी और पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई थी।

आजादी के परवाने जब थाने पर तिरंगा फहराने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों द्वारा गोली चलाई गई। इस दौरान गोली लगने से 3 क्रांतिकारी हीरा सिंह, रघुनाथ सिंह और मंहगू सिंह शहीद हो गए। पूरे इलाके को पुलिसकर्मियों ने घेरा तो घर से भागे. पूर्व प्रधान विक्रमादित्य सिंह बताते हैं कि उसके बाद पुलिस के चंगुल से बचकर कुछ स्वतंत्रता सेनानी करखियांव आ गए। आजादी का बिगुल बज चुका था।

करखियांव के लोगों को आजादी की लड़ाई में कूदने का संदेश देने के बाद रिश्तेदार जौनपुर जिले समेत आसपास के अन्य गांवों में भी गए। स्वतंत्रता सेनानियों का संदेश मिलने के बाद गांव में गुप्त रूप से ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई और फूलपुर थाने पर तिरंगा फहराने की योजना बनाई गई। इधर ब्रिटिश हुकूमत का अत्याचार बढ़ता जा रहा था जिसके चलते रात में ही लोगों ने खालिसपुर से जौनपुर के त्रिलोचन के बीच कई जगह रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त कर दी।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन में भी तोड़फोड़ की गई। टेलीफोन लाइन काट दी गई। ब्रिटिश हुकूमत को क्षति पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने काफी कुछ किया। विक्रमादित्य सिंह बताते हैं कि उनके दादा वासुदेव सिंह की अगुवाई में गांव के रहने वाले सभी जातियों को लोग एकत्र हो गए और आजादी में अपना योगदान दिया।

Varanasi

Varanasi: फूलपुर थाने पर फहराया तिरंगा

विक्रमादित्य सिंह बताते हैं कि पुलिस और ब्रिटिश हुकूमत से बचकर गांव में अक्सर बैठक होने लगी थी। उसके बाद 11 अगस्त 1942 को गांव के लोगों द्वारा फूलपुर थाने पर तिरंगा फहराया। मामले की जानकारी होने के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस भेज दी गई।

पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीण गांव छोड़कर खेतों में शरण ले लिए थे। पुलिस की छापेमारी बढ़ी तो कुछ ग्रामीण बॉर्डर पार करते हुए जौनपुर चले गए। हालांकि 18 अगस्त 1942 को पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ लिया। उसके बाद उन्हें 15-15 बेंत मारने और 7 साल की कठोर कारावास हुई।

20 अगस्‍त को उन्हें मीराशाह में भीड़ के बीच 15-15 बेंत मारी गई। सार्वजनिक स्थान पर बेंत से पिटाई का मुख्य उद्देश्य था कि ग्रामीणों में दहशत बनी रहे। उसके बाद उन सभी को जेल भेज दिया गया। दस्तावेज बताते हैं कि वाराणसी के केंद्रीय कारागार में सभी लोगों को भेजा गया था।

इस दौरान वाराणसी के सत्र न्यायालय में मुकदमा भी चला और 8 से 9 महीने तक जेल में रहने के बाद 1943 में उन्हें रिहा किया गया। महिलाओं ने भी दिया पूरा साथ करखियांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में सुरसती देवी पत्नी रामनारायण सिंह, कलावती देवी पत्नी बंसराज, नौरंगी देवी पत्नी नारायण सिंह, गंगातली देवी पत्नी भगवती सिंह आदि महिलाओं का भी नाम शामिल है।

क्रांतिकारी महिलाओं के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त 1942 में आजादी की जंग का ऐलान हो जाने के बाद फूलपुर थाने पर तिरंगा फहराए जाने और रेलवे लाइन, टेलीफोन वायर को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद गांव में अक्सर पुलिस धावा बोल देती थी। ऐसे में देश के आजाद होने तक ग्रामीणों को भाग कर ही अपना जीवन बिताना पड़ा। इस दौरान ग्रामीण खेतों में रहते थे और घर की महिलाएं खाना बनाने के बाद उन्हें खेत में खाना देने जाती थी। कोई ऐसी महिलाएं भी थी जो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी थीं।

Varanasi

गांव के स्वतंत्रता सेनानियों की लिस्ट

श्री अवध नारायण पुत्र जयश्री सिंह

श्री जयश्री सिंह पुत्र कन्हई सिंह

श्री महेश सिंह पुत्र जयनन्दन सिंह

श्री वाली सिंह पुत्र जयनन्दन सिंह

श्री नारायण मिश्र पुत्र शिव सुरत

श्री वासदेव मिश्र पुत्र झिलमिल मिश्र

श्री आद्या नारायण पुत्र जंगी

श्री खिद्दीर उर्फ जगरदेव पुत्र शिवदास

श्री वावूनन्दन पुत्र गोवर्धन धोषी

श्री चरित्तर पुत्र मिल्लू जोगिया

श्री रामकृपाल मौर्य पुत्र शिवनन्दन

श्री लुप्पुर मौर्य पुत्र रामसुरत मौर्य

श्री रामनारायण उर्फ छिनौती सिंह पुत्र महेश सिंह

श्रीमती सुस्सती देवी पत्नी रामनारायण उर्फ छिनौठी सिंह

श्री भगवंता यादव पुत्र बहादुर यादव

श्रीमती भगवती देवी पुत्र दुक्खी सिंह

श्री वासदेव सिंह पुत्र कन्‍हई सिंह

श्री वंशराज सिंह पुत्र देवकी सिंह

श्रीमती कलावती देवी पत्नी वंशराज

श्री श्रीनारायण पुत्र विश्वनाथ सिंह

श्रीमती नौरंगी देवी पत्नी नारायण सिंह

श्रीमती गंगातली पत्नी श्री भगवती सिंह

श्री रामकरन यादव पुत्र सहदेव

श्री विपत पुत्र जगनन्दन पाल

Subscribe our channel

Previous Post

Varanasi: वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने लंका क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लहराने के लिए किया अपील

Next Post

Varanasi: चौकी प्रभारी की वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा, अब टेलर को ढूंढ रही पुलिस

Next Post
https://jansandeshtimes.in/hi/category/state/uttar-pradesh/varanasi/

Varanasi: चौकी प्रभारी की वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा, अब टेलर को ढूंढ रही पुलिस

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Telangana: 30 दिन की पैरोल पर जेल से निकला कैदी 40 साल रहा फरार, बना सरकारी शिक्षक; मिला ‘बेस्ट टीचर’ अवॉर्ड
  • Raksha Bandhan पर बहनों को योगी सरकार की सौगात, 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा, सहयात्री का नहीं लगेगा किराया
  • Varanasi: लंका स्थित कॉलोनी में भारी जलजमाव से सैकड़ों परिवार बेहाल, नहीं निकला पानी तो 1 सितंबर से धरने की चेतावनी
  • Vande Bharat एक्सप्रेस पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रही थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • Varanasi: ईद मिलादुन्नबी पर काशी में मदहे सहाबा का भव्य जुलूस, 100 वाहनों के साथ उमड़ा अकीदत का सैलाब
  • Varanasi: आकाशीय बिजली गिरने से टीन शेड भरभराकर ढहा, लाखों का सामान क्षतिग्रस्त, चौबेपुर में आधी रात हुआ हादसा
  • BHU ट्रॉमा सेंटर के पास 10 फीट धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता और निगरानी पर उठे सवाल
  • Varanasi: रक्षाबंधन पर छह घंटे झूले पर विराजेंगे बाबा विश्वनाथ, सपरिवार देंगे दर्शन, 28 अगस्त को भव्य शोभायात्रा
  • Varanasi: कैंट पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर, 10 बाइक बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • Varanasi: परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल, डंपर ने मारी टक्कर

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Telangana: 30 दिन की पैरोल पर जेल से निकला कैदी 40 साल रहा फरार, बना सरकारी शिक्षक; मिला ‘बेस्ट टीचर’ अवॉर्ड
  • Raksha Bandhan पर बहनों को योगी सरकार की सौगात, 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा, सहयात्री का नहीं लगेगा किराया
  • Varanasi: लंका स्थित कॉलोनी में भारी जलजमाव से सैकड़ों परिवार बेहाल, नहीं निकला पानी तो 1 सितंबर से धरने की चेतावनी
  • Vande Bharat एक्सप्रेस पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रही थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • Varanasi: ईद मिलादुन्नबी पर काशी में मदहे सहाबा का भव्य जुलूस, 100 वाहनों के साथ उमड़ा अकीदत का सैलाब
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव